पिस्तौल की नोंक पर एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार एक फरार

Gumla : कोटारी गांव में पिस्तौल की नोंक पर एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुसो पुलिस ने घटना में लिप्त तीन आरोपितों धनेश्वर उरांव( 18) ,प्रकाश उरांव (20) दोनो ग्राम कोटारी थाना पुसो निवासी और सुखदेव उरांव(23) ग्राम पबिया थाना भरनो निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित सुखदेव उरांव के पास से एक पिस्तौल भी बरामद किया है।

और पढ़ें : आर्थिक व सामाजिक विकास का मापदंड सिर्फ आरक्षण : कैलाश यादव

गुमला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र लाल ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में तीनों आरोपितों को मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए बताया कि 28 जुलाई की शाम पीड़िता अपनी सहेली के साथ शौच के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में एक युवक ने पिस्तौल की नोंक पर पीड़िता को अगवा कर लिया। इसके बाद चार युवकों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसे भी देखें : झारखंड के 16 जिलों में कोरोना संक्रमित नहीं, 50 हथियारबंद लोगों ने बरसाई गोलियां, सहित पांच ख़बरें

1 अगस्त को पीड़िता के पिता ने पुसो थाना में इस घटना की जानकारी दी। इस संबं ध में पुसो थाना में आर्म्स एक्ट व पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत चार लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। इस दौरान पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद अदालत में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गिरफ्तार नामजद आरोपित सुनील लोहरा फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

This post has already been read 32098 times!

Sharing this

Related posts