प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव सहित पांच सदस्य पार्टी से निष्कासित

रांची झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव संगीता तिवारी और चार अन्य पदाधिकारियों को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुये प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने शनिवार को बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव और झारखंड की प्रभारी नेटा डिसूजा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है। प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव संगीता तिवारी के अलावा प्रियदर्शिनी की प्रदेश संयोजिका हेमा मिंज, सचिव राखी कौर, आभा ओझा और रांची महानगर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विनीता पाठक को तत्काल प्रभाव से पार्टी की सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। गुंजन ने बताया कि आभा ओझा और संगीता तिवारी लोकसभा चुनाव के पूर्व से ही पार्टी में निष्क्रिय रही हैं और ये दोनों न तो संगठन के कार्यक्रमों और न ही बैठकों में उपस्थित होती थीं। इन दोनों के साथ-साथ राखी कौर, हेमा मिंज एवं विनीता पाठक सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी कर पार्टी की छवि को धूमिल करने का कार्य किया है।

This post has already been read 6436 times!

Sharing this

Related posts