युवतियों में दिखा वोट देकर सेल्फी लेने का क्रेज

रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण केे मतदान मेंं रांची, कोडरमा, खूंटी और हजारीबाग में सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार देखी जा रही है। कड़ी धूप में भी मतदाता कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार वोट दे रहे युवक और युवतियों में सेल्फी का क्रेज दिख रहा है। युवक हो या युवतियां वोट देने के बाद सेल्फी लेने से नहीं चूक रही हैं। राजधानी रांची के कोकर रोड निवासी तनुजा शर्मा पहली बार वोट दे रही हैं। उन्होंने अपना वोट आदर्श विद्या मंदिर में जाकर किया। इसके बाद उन्होंने सेल्फी भी ली। तनुजा शर्मा ने कहा कि वह पहली बार मतदान कर रही हैं और उन्हें वोट देकर काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह दूसरों को भी वोट देने के लिए जागरूक करेंगी। तिरिल बस्ती की रहने वाली श्रेया त्रिवेदी ने कहा कि वोट देना हम सभी का कर्तव्य है। हमें सबसे पहले वोट देना चाहिए और उसके बाद अपना काम करना चाहिए। श्रेया त्रिवेदी पहली बार वोट देने संत अलबर्ट स्कूल पहुंची थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। रिम्स रोड की ही रहने वाली रूनी शर्मा भी पहली बार वोट करने आदर्श विद्या मंदिर पहुंची थी। उनमें गजब का उत्साह दिखा। वोट देने के बाद उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। रूनी शर्मा ने कहा कि वह पहली बार वोट डाली है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह वोट देने के लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगी। युवा मतदाता उत्तम शर्मा ने कहा कि वोट देकर ही हम अच्छे लोगों को चुन सकते हैं। ताकि हमारी समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि वोट देने से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। इसके अलावा अशोक कुमार महतो, प्रदीप कुमार महतो, संतोष उरांव ने भी पहली बार वोट डाला।

This post has already been read 10835 times!

Sharing this

Related posts