कांग्रेस सिर्फ वंशवाद की राजनीति करती है: रघुवर दास

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि भ्रष्टाचारी लोग विपक्षी गठबंधन बनाकर मोदी को हटाना चाहते हैं। देश के खजाने पर वे पंजा नहीं मार पा रहे क्योंकि वहां एक चौकीदार बैठा है।
दास मंगलवार को टाटीसिलवे में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देश को लूटने की फितरत रही है। 55 साल से ज्यादा कांग्रेस ने देश का नेतृत्व किया लेकिन गरीबी जस-की-तस क्यों है। कांग्रेस सिर्फ वंशवाद की राजनीति करती है। जबकि जनता को लोकतंत्र में आस्था है। 2014 में जिस प्रकार आपने वंशवाद और परिवारवाद को नकारकर गरीब के बेटे को प्रधानमंत्री बनाया था, उस प्रकार 2019 में भी देश की बागडोर मोदी जी को सौंपे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक निर्दलीय को झारखण्ड का मुख्यमंत्री बनाकर 4 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया। आप का एक गलत मत 5 साल का पछतावा दे जाएगा।
उन्होंने जनता से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त भारत, कांग्रेस मुक्त झारखण्ड बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 2014 में 44 सीट लाने वाली कांग्रेस को 2019 में 4 सीट पर लाकर छोड़ दें। यह आपके मत से हो सकता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह झारखण्ड के धोनी अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ते हैं, उसी प्रकार टाटीसिलवे के लोग भी 2014 में वोट देने का रिकॉर्ड 2019 में तोड़ देंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने रोड शो में भाग लेकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

This post has already been read 6703 times!

Sharing this

Related posts