माेदी को बदनाम करने के लिए कांग्रेस अपना रही है नये-नये हथकंडे: संजय सेठ

रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने वरिष्ठों, भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए रोज नये-नये हथकंडे अपनाने का आरोप भी लगाया। 
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत के संविधान की धज्जियां उड़ाई है और आज वो संविधान की बात कर रही है। कांग्रेस ने 1974 में देश में आपतकाल लगाया। देश के सभी सामाजिक, राजनितिक, प्रेस मीडिया पर प्रतिबंध लगाया, जिसने भी आपतकाल का विरोध किया, उसे जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि आपातकाल भारत के इतिहास का सबसे काला अध्याय रहा है। 1984 का दंगा जिसमें हजारों सिखों का कत्लेआम किया गया। आज वो पार्टी संविधान की दुहाई दे रही है। सेठ ने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व सिर्फ झूठ और फरेब की हो गई। उन्हाेंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में भाजपा को वोट देकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, विधायक नवीन जयसवाल, राम कुमार पहान, जितु चरण राम, साधु चरन महतो आदि उपस्थित थे।

This post has already been read 7543 times!

Sharing this

Related posts