कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार : भाजपा

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार है। देश की आजादी 1947 में हुई। जिसके बाद देश की सत्ता कांग्रेस के हाथ में आयी। लेकिन कांग्रेस ने इसका दुरूपयोग किया। कांग्रेस के मंत्री, तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की बुनियाद कांग्रेस ने रखी। प्रकाश शनिवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1948 में जीत घोटाला हुआ। आजादी के बाद से सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने भ्रष्टाचारीकरण किया। उनके परिवार का रक्त उसी समय बोया गया। 1962 में चीन से युद्ध के दौरान सैनिक को क्षति हुई। चीन ने तिब्बत पर कब्जा किया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई घोटाला कांग्रेस ने किया है। बोफोर्स घोटाला में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पूरा परिवार के नाम पर लगा है। कांग्रेस किसान हित की बात करती है, लेकिन यूरिया, चीनी, कोयला आवंटन घोटाला किया। उन्होंने कहा कि पाताल, आकाश और जमीन में घोटाले की बात की जाये, तो नेहरू परिवार ने सबसे ज्यादा घोटाला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का संबंध चंद्रास्वामी से है। यह वही हैं जिनका नाम पारा मिलिट्री शस्त्रों की खरीदारी में उल्लेखित है। उक्त कांग्रेस नेता पर कोयला आवंटन घोटाला का भी आरोप लगा है और वह उम्मीदवार भी हैं। इसका उल्लेख ओपेन सिक्रेट किताब में किया गया है। जिसके लेखक एमके धर हैं। यह आईबी के फार्मर ज्वाइंट डायरेक्टर रहे हैं। प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेसी इसलिए सत्ता में आना चाहते हैं, ताकि फिर से भ्रष्टाचार कर सकें। कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा राज्य की जनता जानती है और चुनाव में इनको सबक सिखायेगी। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा की एक महिला नेता ने पार्टी के प्रधान महासचिव सह विधायक प्रदीप यादव पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। झामुमो के नेता कहते हैं कि एक षडयंत्र के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। प्रतुल ने कहा कि झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को तत्काल प्रदीप यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित करना चाहिए। साथ ही गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से नाम भी वापस कराना चाहिए। लेकिन जब उक्त महिला ने इसकी सूचना बाबूलाल को दी, तो उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद देखेंगे। इस मामले में प्रदीप यादव जितने दोषी हैं, उतने ही दोषी बाबूलाल मरांडी भी हैं। उन्होंने कहा कि झाविमो महिला सशक्तिकरण की बात करती है। इनका असली चेहरा और चरित्र यही है। प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक मौजूद थे।

This post has already been read 6274 times!

Sharing this

Related posts