मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पहुंचे चतरा, विधि-व्यवस्था को लेकर वज्र गृह एवं अन्य स्थलों का किया निरीक्षण

चतरा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते अधिकारियों के टीम के साथ चुनाव तैयारियों का जायजा लेने चतरा पहुंचे। इस दौरान श्री खियांग्ते ने लोकसभा निर्वाचन को लेकर समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बैठक किया। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनीष रंजन, विनय चैबे, आईजी, आॅपरेशन सीआरपीएफ संजय ए लाटकर,  आईजी, आॅपरेशन आशीष बत्रा, डीआईजी उŸारी छोटानागपुर पंकज कंबोज,  डीआईजी सीआरपीएफ सुरेश शर्मा, डीटी बनर्जी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जितेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अखलेश बी वारियर, डीडीसी एमएम प्रसाद सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोक सभा निर्वाचन के तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलस्टरों, सभी बुथों पर पानी, बिजली, शौचालय आदि व्यवस्था के उपलब्धता की जानकारी ली। इस संदर्भ में उपायुक्त द्वारा बताया गया कि सभी बुथों एवं कलस्टरों पर पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था कर दी गई है। वहीं स्वीप कार्यक्रम के तहत बैकथम रैली, मोटर साईकिल रैली, साईकिल रैली, मानव श्रृंखला, विभिन्न विद्यालयों-काॅलेजों द्वारा प्रभात फेरी के साथ अन्य सभी प्रखंडों-पंचायतों में मतदाताओं को जागरूकता किया जा रहा है। साथ ही इलेट्रोरल लिट्रेसी क्लब ईएलसी का गठन सभी काॅलेजों एवं महाविद्यालयों में किया गया है। यह क्लब नये वोटरों को जागरूक करेगा कि वे स्वयं वोट डालने जाय ही एवं अपने परिवार के साथ-साथ पास-पड़ोस के लोगों को भी प्रेरित करें। अभी तक 609 चुनावी पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। बैठक में बताया गया कि 04 चतरा लोकसभा क्षेत्र के कुल 608 बुथों में 2512 दिव्यांग मतदाता हैं, जिनके लिए रैंप की व्यवस्था कर दी गई है। आगे बताया गया कि चतरा में 05 महिला बुथ एवं सिमरिया में 01 बुथ है। जबकी सदर चतरा विस में 358065 मतदाता हैं, जिसमें महिला 169129 एवं पुरूष 188936 हैं। वहीं सिमरिया में कुल मतदाता 318717 हैं। जिसमें महिला 149690 व पुरूष 169027, मणिका में कुल 228835 जिसमें महिला मतदाता 111088 एवं पुरूष 117747 हैं, लातेहार में 259281 हैं, महिला 124681 व पुरूष मतदाता 134598 हैं। पांकी में कुल मतदाता 257907 हैं, जिसमें महिला 119619 व पुरूष मतदाता 138288 हैं।  पुरे लोस में कुल मतदाता 1422805 हैं। जिसमें महिला 674207 एवं पुरूष मतदाता 748596 है। बैठक के उपरांत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री खियांग्ते द्वारा वज्र गृह चतरा काॅलेज चतरा का विधि-व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में श्री खियांग्ते ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

This post has already been read 7013 times!

Sharing this

Related posts