मेदिनीनगर । प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अभी कोई नहीं है। लोकसभा चुनाव में हमारा ढांचा चरमराया था। यह बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पलामू दौरे के क्रम में पत्रकारों के साथ बातचीत के क्रम में कही।उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी से भागता है उसपर चर्चा होनी ही चाहिए। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में बताया कि गठबंधन तय है। सभी दल आज एक मंच पर हैं। सुबोधकांत ने कहा कि राज्य में अबतक 12 किसानों ने आत्महत्या की है।…
Read MoreCategory: पलामू
जहरीलेे सांप के काटने से दो की मौत, एक गंभीर
मेदिनीनगर। सतबरवा थाना के लोहड़ी गांव में जहरीले सांप के काटने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की स्थिति नाजुक बनी हुई है।शनिवार को घर से सभी सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे, तभी किसी जहरीले सांप ने तीन लोगों को काट लिया। सांप के काटने से महिला बसन्ती देवी और उसके पुत्र सुरेश भुइयां की मौके पर ही मौत हो गयी, महिला के पति बिरजू भुइयां की हालत गंभीर है। उसे तुम्बागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More1150 देशी शराब की पाउच जब्त, दो गिरफ्तार
मेदिनीनगर। छत्तरपुर थाना के सरईडीह मोड़ से पुलिस ने उत्पाद विभाग की अवैध देशी शराब की 1150 पाउच लदी स्विफ्ट कार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शम्भू कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर लग्जरी गाड़ियों पर अवैध रूप से शराब बिहार ले जाकर बेची जा रही जा है। इसके बाद सरईडीह मोड़ के पास जांच के दौरान बिना नम्बर की स्विफ्ट कार की तलाशी ली गयी, जिसमें 6 बोरियों में 250 एमएल की 1150 देशी शराब की…
Read Moreबिजली की चपेट में वृद्ध व मवेशी की मौत
मेदिनीनगर। पाटन थाना क्षेत्र कर खरौंधा गांव में बुधवार को 11 हजार वोल्टेज की तार का स्पर्श हो जाने पर 60 वर्षीय सीताराम मांझी और एक मवेशी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति मवेशी चराने के लिए निकला था । रास्ते में बिजली तार की चपेट में मवेशी आ गया। अपने मवेशी को बचाने के क्रम में दोनों को करंट लग गया जिससे दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गयी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर शव को ग्रामीणों को सुपुर्द किया।
Read Moreदो राजस्व कर्मियों पर करायी गयी प्राथमिकी में कराया गया संशोधन
मेदिनीनगर। जिले के हैदरनगर अंचल के तत्कालीन दो राजस्व कर्मचारी विजय कुमार लाल व धनेश्वर भगत पर करायी गयी प्राथमिकी में संशोधन कराया गया है। प्राथमिकी अपर समाहर्ता के आदेश के आलोक में हैदरनगर के बीडीओ सह सीओ राहुल देव ने स्थानीय थाना में 29 जून को करायी गई थी। इसमें ग्राम सिमरसोत थाना नंबर 335 के के रजिस्टर टू के पृष्ठ संख्या 78/2 में बगैर उच्चाधिकारी के अनुमति से कर्मियों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है लेकिन थाना को सीओ द्वारा दिये गये आवेदन में पृष्ठ संख्या 72/2…
Read Moreस्कूलों में अबतक स्थानांतरित नहीं हुए भवनविहीन आंगनबाड़ी केंद्र
मेदिनीनगर। हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र में किराये पर संचालित भवनविहीन आंगनबाड़ी केंंद्रोंं को स्कूलों के भवनों में स्थानांतरित करने के आदेश का अनुपालन अबतक नहीं हो सका है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने जिले के सभी सीडीपीओ व बीईईओ को एक सप्ताह के भीतर भवनविहीन आंगनबाड़ी केंंद्रोंं को पोषक क्षेत्र के नजदीकी सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। इस संबंंध में हैदरनगर के प्रखंड के 19 भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानांतरित किया जाना है।
Read Moreपहली पत्नी के विरोध पर दूसरी पत्नी के साथ युवक ने की आत्महत्या
गढ़वा। जिलेे मेराल थाना के अंतर्गत गांव बाना में एक प्रेमी दंपति ने मंगलवार को एक ही साड़ी के फंदे से आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि बाना गांव के पिंटू पासवान ने अपनी पहली पत्नी के रहते सीमा नामक लड़की के साथ अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद वह आंध्रप्रदेश में रहने लगा रहा था। बताया गया कि पिंटू जब अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ अपने घर गढ़वा लौटा तो उसकी पहली पत्नी ने विरोध किया। इससे आहत पिंटू ने घर का दरवाजा बंद कर लिया…
Read Moreराष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने की शिकायतों की सुनवाई
मेदिनीनगर। नई दिल्ली राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने पलामू जिला प्रशासन के सहयोग से दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन में शुक्रवार को शिकायत निवारण कैम्प का आयोजन किया। इसका उद्घाटन एनसीपीसीआर के सदस्य प्रगना परांडे, पलामू जिला उपायुक्त डा. शांतनु कुमार अग्रहरि, पलामू पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, नगर निगम के मेयर अरूणा शंकर, जिप अध्यक्ष प्रभा देवी एवं डीडीसी बिंदु माधव सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उपायुक्त डा. अग्रहरि ने कहा कि प्रशासन बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। आज जो भी शिकायतें आयेंगी, उसपर…
Read Moreपलामू सुखाड़ की चपेट, सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं: भाकपा
मेदिनीनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा शुक्रवार को हुसैनाबाद अंचल कार्यालय पर एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद अंचल सहित पूरा पलामू जिला सुखाड़ की चपेट में हैं। सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं हैं। भाकपा जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी योजनाओं के बजट में कटौती कर कॉरपोरेट घरानों का हजारों करोड़ कर्ज माफ कर दिया गया।
Read Moreपुलिस मुठभेड़ के बाद बच निकले नक्सली
मेदिनीनगर। जिले के हरिहरगंज थाना से सटे नेशनल हाइवे पर बिहार राज्य के संडा के पास नक्सली और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ होने की खबर है। मुठभेड़ के दौरान नक्सिलयों ने पुलिस पार्टी पर जबरदस्त फायरिंग की और बिहार की सीमा में घुसकर भागने में सफल रहे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली अभिजीत और संजय गोदराम की टीम के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान 400 से 500 राउंड गोलियां चली। नक्सली बिहार की सीमा में घुसकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बाइक बरामद की है।
Read More