रामगढ़ । रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में बुधवार की शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई तथा 15 व्यक्ति घायल हो गए। रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि रांची की ओर से आ रहे ट्रेकर में एक टेलर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रेकर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…
Read MoreCategory: रामगढ़
जल, जंगल, जमीन और सम्मान बचाना है, तो सत्ता में परिवर्तन लाना है : हेमंत सोरेन
रामगढ़ । झारखंड में भाजपा की सरकार यह कैसा विकास कर रही है। यहां हर दिन एक लाश गिर रही है। कभी किसान आत्महत्या कर रहे हैं, तो कभी गरीब भूख से मर रहा है। यहां तक कि युवा पीढ़ी रोजगार के लिए अपनी जान दे रही है। क्या लाशों पर पर भाजपा सरकार अपना ऐतिहासिक पल लिखना चाहती है। यह बातें बुधवार को बदलाव यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कही। बदलाव यात्रा के दौरान रामगढ़ के छावनी परिषद मैदान में हजारों लोगों की भीड़ को हेमंत…
Read Moreनया मोटर व्हीकल एक्ट एक काला कानून: जेवीएम
रामगढ़ । सरकार के नए मोटर व्हीकल एक्ट को झारखंड विकास मोर्चा ने काला कानून करार दिया है। इस मुद्दे पर झाविमो के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामगढ़ शहर में एक प्रतिरोध मार्च निकाला। यह प्रतिरोध मार्च शहर के गांंधी चौक से शुरू हो कर सुभाष चौक तक गया। इस मौके पर पार्टी केे जिलाध्यक्ष गोविंद बेदिया ने कहा कि सरकार के इशारे पर ट्रैफिक नियम के नाम पर पुलिस आम जनता को परेशान कर रही है। फाइन के नाम पर लोगों को सिर्फ लूटा जा रहा है। सरकारी अधिकारियों…
Read Moreसुरक्षाकर्मियों की सजगता से लुटने से बचा एटीएम
रामगढ़ । रामगढ़ शहर में मंगलवार की रात लगभग दो बज़े चोरों ने एम एटीएम लूटने का प्रयास किया। बाज़ार समिति के मुख्य गेट पर तैनात दो सुरक्षा कर्मियों की सजगता से चोर इस वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इस मामले में रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शहर के बाज़ार समिति के पास पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम मशीन लगा हुआ है। मंगलवार की रात को चोर यहां पहुंचे और मशीन को तोड़ कर रुपए लूटने का प्रयास किया। यहां तैनात दो सुरक्षाकर्मियों ने जैसे ही एटीएम…
Read Moreऐतिहासिक होगी यात्रा, 10 हजार लोग होंगे शामिल : विनोद किस्कु
रामगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अपनी बदलाव यात्रा के साथ बुधवार को रामगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे छावनी परिषद के ग्राउंड में आम जनता को संबोधित करेंगे और झारखंड में लाने वाले बदलावों से अवगत कराएंगे। मंगलवार को झामुमो के कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बदलाव यात्रा की तैयारी को लेकर 9 सितम्बर को जिले के सभी प्रखण्डों का तूफानी दौरा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया। इस जनसंपर्क अभियान में झामुमो के केन्द्रीय महासचिव फागू बेसरा, जिलाध्यक्ष बिनोद…
Read Moreभोला पांडे, बुदुल और बबलू सहित 9 की हत्या में शामिल रहा है रियाज
रामगढ़। राज्य के चार जिलों के आतंक के रूप में कुख्यात शूटर रियाज अंसारी, पांडे गिरोह के मुख्य सरगना भोला पांडे, बुदुल और बबलू सोनकर सहित नौ लोगों की हत्या में शामिल रहा है। इस संबंध में रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि वर्ष 2008 में पतरातू के मेन रोड में अशोक पांडे के ऊपर रियाज ने जानलेवा हमला किया था। यह हमला सुशील श्रीवास्तव के इशारे पर किया गया था। इसके बाद उसने 30 मई 2008 को ही पतरातू में ही एक ठेकेदार पर भी जानलेवा हमला किया था। इसके…
Read Moreझारखंड : 16 साल की उम्र से हथियार से खेल रहा रियाज़, सुशील श्रीवास्तव ने गैंग में किया था शामिल
-12 साल पहले सुशील ने सिर पर रखा था हाथ -बंगाल में छुपता था झारखंड का मोस्ट वांटेड रामगढ़। झारखंड का मोस्ट वांटेड रियाज अंसारी कलम पकड़ने की उम्र से ही हथियार से खेल रहा है। उसका आपराधिक इतिहास इतना डरावना है कि अगर किसी के सामने उसके जीवन का कुछ पल बयां कर दिया जाए तो उसके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। रियाज अंसारी ने गोली चलाना तो 14 साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था, लेकिन 16 साल की उम्र में उसने श्रीवास्तव गैंग के लिए पहली…
Read Moreप्राणी रक्षण और इन्द्रीय दमन करना ही संयम धर्म : सुदेश जैन
रामगढ़। दिगंबर जैन मंदिर एवं श्री पार्श्वनाथ जीनालय में दसलक्षण पर्व के छठे दिन रविवार को उत्तम संयम धर्म की पूजा विधि-विधान से हुई।इस मौके पर पंडित सुदेश जैन ने उत्तम संयम धर्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्राणी रक्षण और इन्द्रीय दमन करना संयम है। स्पर्शन, रसना, घ्राण, नेत्र, कर्ण और मन पर नियंत्रण करना इन्द्रीय-संयम है। पृथ्वीकाय, जलकाय, अग्निकाय, वायुकाय, वनस्पतिकाय और त्रसकाय जीवों की रक्षा करना प्राणी संयम है। इन दोनों संयमों में इन्द्रीय संयम मुख्य है क्योंकि इन्द्रीय संयम प्राणी संयम का कारण…
Read Moreभैरवी नदी में डूबा युवक लापता, दो युवकों को नाविकों ने बचाया
रामगढ़ । रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका के दरबार में दर्शन करने आया युवक भैरवी नदी में डूब गया, जिसकी तलाश लगातार जारी है। लापता युवक की पहचान पटना निवासी संजीत कुमार (21 वर्ष) के रूप में की गई है। इस दौरान दो अन्य युवकों को नाविकों को डूबने से बचा लिया। रजरप्पा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि रविवार को बिहार के पटना एन कॉलेज के पास से श्रद्धालुओं से भरी बस रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका के दर्शन के लिए आई हुई थी। इसी दौरान कुछ श्रद्धालु भैरवी नदी में नहाने…
Read Moreथमने का नाम नहीं ले रही बच्चा चोर की अफवाह, फिर 2 लोगों को भीड़ ने पीटा
रामगढ़। जिले में बच्चा चोरी के नाम पर फैल रही अफवाह थमने का नाम नहीं ले रही। यहां हर रोज कोई न कोई मॉब लिंचिंग का शिकार हो रहा है। शनिवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरमांडू गांव के असना टोला में दो व्यक्ति इसी अफवाह के शिकार हुए। यहां ग्रामीणों ने गांव के ही 2 लोगों की इतनी पिटाई कर दी कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। भीड़ में शामिल लोगों ने दोनों युवकों को बुरी तरीके से पीटा। वारदात की जानकारी जैसे ही रामगढ़ थाना…
Read More