छात्रों के हौसलों ने दिलाया पलामू को ऊंचा मुकाम: उपायुक्त

मेदिनीनगर। उपायुक्त डॉ0 शांतनु कुमार अग्रहरि ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट विज्ञान के परीक्षाफल में पलामू के छात्र-छात्राओं की शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने दोनों परीक्षा के परिणाम को बेहद सुखद बताया और कहा कि पलामू जिला दोनों परीक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य में अव्वल रहा। यह जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा है कि आगामी परीक्षाओं में भी पलामू के छात्र-छात्राओं पर परचम लहरेगा। इसके लिए अभी से ही प्रयास हो रहा है। वर्तमान माध्यमिक परीक्षा के घोषित परिणाम में पलामू जिला…

Read More

पलामूू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के डंडार में शनिवार को पुलिस ने एक शव बरामद किया

मेदिनीनगर। पलामूू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के डंडार में शनिवार को पुलिस ने एक शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व सुरेश मोची नामक व्यक्ति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या कर ली थी। उसने मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे के सामने फांसी लगायी थी। तीन दिन से शव को पड़े रहने की वजह से दुर्गंध आने पर इनकी जानकारी ग्रामीणों को मिली । ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पांकी थाना को दी। पुलिस ने उक्त गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। हत्या या आत्महत्या पुलिस ने…

Read More

जेजेएमपी का सक्रिय नक्सली गिरफ्तार

मेदिनीनगर। पलामू ज़िले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र रामगढ़ प्रखंड से जेजेएमपी के एक नक्सली को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा को गोपनीय सूचना मिली कि जेजेएमपी का एक सक्रिय नक्सली रामगढ़ में छुपा हुआ है। एसपी के निर्देश पर रामगढ़ थाना पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। उक्त नक्सली लेवी वसूलने का कार्य करता था। गिरफ्तार नक्सली का बयान दर्ज करवाकर जेल भेजा जाएगा। 

Read More

आंधी ने मचायी तबाही, कई छतों की रेलिंग टूटी

मेदिनीनगर। हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में आई भयंकर आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही हुई है। हुसैनाबाद थाना से लगभग छह किमी दूर डिहरी विश्रामपुर गांव में जबर्दस्त आंधी से अरुण कुमार सिंह के घर की छत की रेलिंग टूटकर गिर गई, जिसमें कई लोग बाल-बाल बच गये। वहीं, गांव के कई लोगों के घरों का करकट भी उड़कर खेतों में जा गिरा। इस संबंध में भुक्तभोगी अरुण सिंह ने बताया कि आंधी इतनी तेज थी कि उनके नये घर की रेलिंग गिर गई। इधर, सोन नदी के तटवर्ती इलाके में…

Read More

तेज आंधी में छत की दीवार गिरने से युवती की मौत

मेदिनीनगर। जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर थाना अंतर्गत सजवन गांव में शुक्रवार को तेज आंधी से छत की दीवार गिर गयी। इसमें 18 वर्षीय सविता कुमारी की मौत हो गई। दीवार गिरने से घायल सविता के परिजन उसे लेकर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर आए, जहां चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सविता छत से उतर रही थी, तभी तेज हवा से सीढ़ी की दीवार सविता पर गिर गयी। सविता के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

Read More

सड़क दुर्घटना में दो की मौत

मेदिनीनगर। रांची मुख्य मार्ग स्थित रजडेरवा मोड़ के पास ट्रक और बोलेरो में हुई आमने-सामने की टक्कर में चालक सहित दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना शुक्रवार की है। जानकारी के अनुसार लहलहे भोगू गांव से तिलक समारोह में शामिल होकर बोलेरो जेएच 03 एच 8975 रांची की तरफ वापस लौट रही थी। इसी क्रम में रांची मुख्य मार्ग स्थित रजडेरवा मोड़ के पास दूसरी तरफ से सामने से आ रहे ट्रक सीजी 04 जेसी 6399 से बोलेरो की टक्कर हो गई। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही…

Read More

बारातियों के पटाखों से दुल्हन के घर में लग गयी भीषण आग, एक लाख का नुकसान

मेदिनीनगर: पलामू जिलेे के हुसैनाबाद थाना के पोलडीह बहेरा गांव में बुधवार की रात एक शादी समारोह में अचानक अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि द्वार पूजा के लिए दूल्हे को दुल्हन के घर के दरवाजे पर ले जाया जा रहा था। इस दौरान दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार बम- पटाखा छोड़ते हुए गाने की धुन पर डांस कर रहे थे। अचानक पटाखों की चिंगारी घर के सामने की छप्पर पर गिरी। देखते ही देखते दुल्हन के चाचा पूर्व मुखिया सिद्धि सिंह का खप्परैल मकान जलकर राख…

Read More

पलामू: मतददाताओं में नक्सलियों का खोफ नहीं दिखा, बढ़ चढ़ कर लोगों ने किया मतदान

मेदिनीनगर। पलामू संसदीय क्षेत्र में मतदान को लेकर नक्सलियों की पोस्टरबाजी व पर्चा का कोई असर मतददाताओं में नहीं हुआ। नक्सल प्रभावित इलाके में सोमवार को सुबह से ही लोग अपने घरों से निकल कर वोट देने निकले। शहरी क्षेत्रों में भी पति व पत्नी दोनों साथ मतदान केंद्रों पर मत देने के लिए सुबह ही घरों से निकले। 10 बजे तक वोट देकर अपने घरों में घुस गए। कई जगहों पर इवीएम मशीनें खराब होने की शिकायतें मिली। जिस कारण देरी से वोटिंग शुरू हुई। जानकारी अनुसार पलामू लोकसभा…

Read More

एक ऐसा भी गांव है जहां अधिकांश उम्मीदवार वोट मांगने तक नहीं जाते

महुडंड पंचायत में न तो शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क की व्यवस्था हुई है, उच्च शिक्षा के लिये 20 किमी0 पगदंडी के सहारे पहुंचते है अनुमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर। पलामू ज़िले के हुसैनाबाद अनुमंडल के अति उग्रवाद प्रभावित महुडंड पंचायत मुख्यालय में स्थापित पुलिस पििकेट पर तैनात जवानों का दर्द कोई नहीं सुनता। सुरक्षा व्यवस्था में लगे दर्जनों जवानों ने महुडंड जाने के क्रम में हिन्दुस्थान समाचार से अपनी दुखड़ा सुनाया था। जवानों ने भर्राये दिल से कहा कि पलामू जिला के हुसैनाबाद अनुमंडल मुख्यालय से 25 किमी0 दूर घने जंगलों में…

Read More

पलामू में कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू

मेदिनीनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू (अ0जा0) निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ0 शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश पर जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की व्यवस्था कर दी गयी है। समाहरणालय परिसर में स्थित नियंत्रण कक्ष काम कर रहा है। नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारी और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया जा चुका है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटा कार्य करेगा। इसमें लगाये गये पदाधिकारी और कर्मचारी भी सिफ्ट वाइज 24 घंटे कार्य करेंगे। नियंत्रण कक्ष कोषांग का वरीय प्रभार उप विकास आयुक्त बिंदु माधव प्रसाद सिंह को…

Read More