अल्जीयर्स रैप कॉन्सर्ट में भगदड़, पांच लोगों की मौत

अल्जीयर्स। अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स में गुरुवार रात को रैप कॉन्सर्ट में मची भगदड़ मचने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक लोकप्रिय रैपर एबदरौफ डरादजी जिन्हें सूलकिंग के नाम से भी जाना जाता है के रैप कॉन्सर्ट में प्रवेश द्वार में भगदड़ मच गई, जिससे पेच लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया टीएसए के अनुसार मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वीडियो फुटेज में दिखाया…

Read More

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना, 17 लोगों की मौत

अबुजा। नाइजीरिया के क्वारा राज्य में गुरुवार को एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक द फेडरल रोड सेफ्टी कॉर्प्स ने बताया कि व्यस्ततम राजमार्ग जेबा-लोरिन पर यात्री बस और ट्रक की बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए हैं। रोड सेफ्टी मामलों के अध्यक्ष उशीम ईशिएट ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हादसा ओवरस्पीडिंग और…

Read More

ब्राजील : अमेजन के जंगलों में लगी भयंकर आग

लॉस एंजेल्स। ब्राज़ील में ‘अमेजन’ के जंगलों में आग लगने से दुनिया भर के पर्यावरणविदों की नींद उड़ गई है। आग लगने से देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में खासकर साओ पाओलो में दिन ढलने से पहले ही चारों ओर अंधेरा छा रहा है। इसका असर एटलांटिक कोस्ट के दो हजार मील तक देखा जा रहा है। नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च के सैटेलाइट डाटा की बात करें तो इस वर्ष ब्राजील के दो प्रांतों में अमेजन की खूबसूरत वादियों के 85 प्रतिशत क्षेत्र में आग लगी है। ब्राजील के उत्तरी…

Read More

नेपाल में जन्माष्टमी की धूम, ललितपुर के कृष्ण मंदिर में उमड़े भक्त

काठमांडू। भारत के साथ विश्वभर में जन्माष्टमी की धूम है। इसी क्रम भारत से सटे नेपाल में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां ललितपुर के पतन दरबार स्क़ॉवायर स्थित कृष्ण मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग सुबह से ही भगवान कृष्ण के दर्शन-पूजन में लगे हैं। इस मौके पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। इन दिन भक्त…

Read More

लंदन में पाकिस्तान के मंत्री की कुटाई, फेंके गए अंडे

लंदन। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद पर लंदन में अंडे फेंके गए और उनकी पिटाई भी की गई। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। रिपोर्ट के अनुसार, रशीद लंदन के एक होटल में पुरस्कार समारोह में भाग लेने के बाद बाहर निकल रहे थे तभी उन पर कुछ लोगों द्वारा हमला किया गया। शेख रशीद पर हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने ली है। वह बिलावल भुट्टो के विरोध में दिए गए रशीद के एक बयान से नाराज थे। उल्लेखनीय है कि…

Read More

जी-7 देशों की बैठक के इतर ट्रम्प और मोदी की मुलाकात

लॉस-एंजेल्स। अमेरिका ने एक बार फिर दोहराया है कि जम्मू कश्मीर के मामले में अनुछेद 370 का हटाया जाना भारत का एक अंदरूनी मामला है लेकिन क्षेत्र में शांति व्यवस्था की स्थापना और मानवीय अधिकार एक अहम मुद्दा है। गुरुवार को व्हाइट हाउस के एक उच्चाधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस संदर्भ में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फ्रांस में जी-सात देशों की बैठक के इतर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत करना चाहेंगे। जी सात देशों की बैठक फ्रांसीसी लोकप्रिय समुद्री रिसॉर्ट  ‘बीयर्रिट्ज’ में शनिवार से हो रही…

Read More

भारतीय-अमेरिकी अजीज अंसारी दुनिया के दसवें सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन : फोर्ब्स पत्रिका

लॉस एंजेल्स। भारतीय-अमेरिकी कॉमेडियन अजीज अंसारी को फोर्ब्स पत्रिका ने मौजूदा वित्त वर्ष में दुनिया के दसवें सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के रूप में नवाजा है। 36 वर्षीय अजीज अंसारी ने एक जून,2018 से एक जून,2019 के बीच एक करोड़ तीस लाख डॉलर कमाकर फोर्ब्स सूची में दसवां स्थान अर्जित किया। इस श्रेणी में पहला स्थान केविन हॉर्ट (पांच करोड़ 60 लाख डॉलर) और दूसरे स्थान पर जेरी सीनफ़ेल्ड (चार करोड़ दस लाख डॉलर) रहे। फोर्ब्स पत्रिका ने सिने जगत में वार्षिक वरीयता क्रम की सूची में भारत के सिने स्टार अक्षय…

Read More

अफगानिस्तान में आइएस से भारत को भी लड़ना चाहिए : ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अफगानिस्तान में आतंकी संगठन आइएस के साथ लड़ाई में भारत और रूस समेत तुर्की, इराक और पाकिस्तान को भी उतरना चाहिए। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। ट्रंप ने कहा कि सात हजार मील दूरी से अमेरिका अफगानिस्तान में आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रहा है, लेकिन बाकी देश बिल्कुल भी सहयोग नहीं दे रहे हैं। अफगानिस्तान में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर  ट्रंप ने कहा, भारत वहां मौजूद है, लेकिन वे नहीं लड़ रहे…

Read More

इमरान खान ने फिर दी परमाणु युद्ध की धमकी

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अब दुनिया को बता रहे हैं कि भारत बातचीत के लिए गंभीर नहीं है, इसलिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि अब वह भारत से बातचीत करने की अपील नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने एक बार फिर परमाणु युद्ध की ओर इशारा किया। समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शिकायती लहजे में कहा कि उन्होंने बार-बार बातचीत के लिए अनुरोध किया, लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नजरअंदाज कर दिया। इमरान ने आगे  कहा, “अब उनसे बात करने…

Read More

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली स्वास्थ्य जांच कराने फिर जाएंगे सिंगापुर

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गुरुवार को अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक बार फिर सिंगापुर जा रहे हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार पत्र द हिमाल्यन टाइम्स के मुताबिक, ओली अभी 12 अगस्त को सिंगापुर से इलाज कराकर वापस आए थे, लेकिन दवा की खुराक के समायोजन के लिए फिर से सिंगापुर जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने 12 साल पहले किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी कराई थी। वह अब किडनी ट्रांसप्लांट ड्रग थेरेपी से गुजर रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने…

Read More