जमशेदपुर । जेआरडी टाटा की 115वीं जयंती के मौके पर जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर टाटा स्टील प्रबंधन ने हवाई जहाजों की प्रदर्शनी लगाई, जिसे देखने और नजदीक से समझने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में शहरवासी और स्कूली बच्चे पहुंचे। इस मौके पर एयरो मॉडलिंग शो के करतब भी दिखाए गए। इससे पूर्व लोगों ने जेआरडी टाटा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी। जेआरडी टाटा देश के प्रथम कमर्शियल पायलट थे और यही वजह है कि टाटा स्टील कंपनी के प्रबंधन की ओर से हर वर्ष शहर के सोनारी स्थित एयरपोर्ट पर…
Read MoreCategory: जमशेदपुर
निलंबित इ्ंंस्पेक्टर ने पत्नी सहित तीन को मारी गोली, एक की मौत
जमशेदपुर। पारिवारिक विवाद के चलते एक पुलिस इंस्पेक्टर ने पत्नी, उसके मित्र और मित्र की मां को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी दी। गोली लगने से मित्र की मां की मौत हो गई, जबकि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इंस्पेक्टर मौके से फरार हो गया। पुुुुलिस मामले की जांच कर रही है। पश्चिम सिंंहभूम में तैनात इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता ने शुक्रवार काे सुबह सोनारी थाना क्षेत्र स्थित नौलख्खा अपार्टमेंट स्थित अपने आवास पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी और पत्नी के दोस्त व दोस्त की मां…
Read Moreखटाल में काम करने वाले युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत
जमशेदपुर। बागबेड़ा के एमजीएम अस्पताल में मंगलवार को एक घायल युवक को संदिग्ध स्थिति में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत युवक की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र राहरगोड़ा के मंदिर के पास रहनेवाले 26 वर्षीय विनोद यादव के रूप में की गई। वह एक खटाल में काम करता था। मृतक के परिजनों ने खटाल मालिक पर मारपीट का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने बताया कि आज सुबह जानकारी मिली कि उसके भाई की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वे…
Read More800 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार
जमशेदपुर। बागबेड़ा पुलिस ने गांजा के साथ बुधवार को मोहम्मद साहिल नामक युवक को गिरफ्तार किय़ा है। उसकी गिरफ्तार गुप्त सूचना के आधार पर गुदड़ी बाजार से की गई है। डीएसपी (विधि व्यवस्था) आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मद साहिल गुदडी बाजार में गांजा बेचने आने वाला है। इसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 800 ग्राम गांजा और 2,960 रुपये नगद बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साहिल छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर गांजा बेचता था। पुलिस उससे पूछताछ…
Read Moreपुलिस की सक्रियता से मॉब लिंचिंग की घटना होने से बची
जमशेदपुर। जमशेदपुर में पुलिस की तत्परता से मॉब लिंचिंग की घटना टल गयी। जमशेदपुर जिले के आजादनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम आशीष मूखी नामक युवक को बच्चा चोर के अफवाह में पकड़ कर लोगों ने पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता से युवक को हिरासत में ले लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपित युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आजादनगर थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया। यहां तक कि भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के…
Read Moreझारखंड के प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता: रामचंद्र
जमशेदपुर। राज्य के जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा झारखंड के प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जो जल शक्ति मंत्रालय बनाया है, उसे हम सकारात्मक रूप से लेते हुए जल संरक्षण के प्रयास करेंगे। रामचंद्र शुक्रवार को जमशेदपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि वर्षा जल का संचयन सभी को करना चाहिए। 70 प्रतिशत वर्षा का जल नदी-नाले द्वारा बर्बाद हो जाता है और यह कार्य बिना आम जनता की सहभागिता से संपन्न नहीं हो सकता।…
Read Moreचोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
रांची । जमशेदपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में पियूष मित्रा और मोहम्मद गोल्डेन खान शामिल है। इनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक, दो चक्का और चक्का खोलने वाला रिंच बरामद हुआ। एसएसपी अनूप बिरथरे ने मंगलवार को बताया कि बीते सोमवार को मुकदमा थानाक्षेत्र से अपराधी बाइक चोरी कर भाग रहे थे। इसकी सूचना जमशेदपुर पुलिस को मिली। सूचना का सत्यापन करते हुए डीएसपी मुख्यालय अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया।…
Read Moreजमशेदपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 6 युवती व एक युवक गिरफ्तार
जमशेदपुर : जमशेदपुर में रविवार को पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. गोलमुरी थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आनंदनगर के एक घर में छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने 6 युवती व एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार हिरासत में लिये गये सभी आरोपी देह व्यापार में संलिप्त हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Read Moreसमाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ना है: रघुवर दास
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत की. वहीं झारखंड के सीएम रघुवर दास ने जमशेदपुर के बिरसानगर में बीजेपी के सदस्यता अभियान का आगाज किया. इस दौरान सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राष्ट्र निर्माण में जुटे समाज के हर वर्ग को हमें पार्टी से जोड़ना है. न्यू इंडिया के निर्माण के लिए भाजपा को सशक्त करें. बीजेपी ने सभी विधायकों को इस महीने के अंत तक 50-50 हजार सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का टास्क दिया है. सीएम…
Read Moreमालवाहक टेंपो पलटा, दबने से बच्चे की मौत
जमशेदपुर। मानगो के उलीडीह क्षेत्र स्थित शंकोसाई रोड नंबर 5 के समीप बुधवार रात बांस लदा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें दबकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान अरमान के रूप में की गई। जानकारी अनुसार मानगो के हयात नगर का रहने वाला 9 वर्षीय अरमान मदरसा जा रहा था। रास्ते में एक मालवाहक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहा अरमान दब गया। मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में उसे टाटा मुख्य अस्पताल ले गये। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित…
Read More