जमशेदपुर। बागबेड़ा पुलिस ने गांजा के साथ बुधवार को मोहम्मद साहिल नामक युवक को गिरफ्तार किय़ा है। उसकी गिरफ्तार गुप्त सूचना के आधार पर गुदड़ी बाजार से की गई है। डीएसपी (विधि व्यवस्था) आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मद साहिल गुदडी बाजार में गांजा बेचने आने वाला है। इसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 800 ग्राम गांजा और 2,960 रुपये नगद बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साहिल छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर गांजा बेचता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
This post has already been read 7594 times!