दूंगी दा अद्भुत झरने के पानी से स्नान करने पर चर्म रोग ठीक हो जाते

Khunti : वैसे तो पूरा झारखंड ही प्राकृतिक सौंदर्य से भरा-पूरा है लेकिन वीरों और खिलाड़ियों की धरती खूंटी की बात कुछ निराली ही है। घने जंगल, खूबसूरत वादियां, जल प्रपात, वन्य प्राणी, धार्मिक स्थल और यहां की संस्कृति देश-विदेश के सैलानियों को हमेशा आकर्षित करते रहे हैं। प्रकृति की इन्हीं अनमोल भेंट में से एक है तोरपा प्रखंड का अद्भुत झरना डुंगी दा। और पढ़ें : पिता ने ही कर दी अपने 5 साल की बेटी की हत्या डुंगी दा मुंडारी शब्द है। डुंगी का अर्थ होता है नाली…

Read More

बिरसा मुंडा के वंशजों को सभी तरह की सुख-सुविधा देने की मांग

Birsha Munda Family

Khunti : जनजातीय समाज के लिए लगातार काम कर रही प्रिया मुंडा के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा ने जिले के डीसी शशि रंजन को ज्ञापन सौंपकर बिरसा मुंडा के वंशजों को सभी तरह की सुख-सुविधा देने की मांग की।  विडिओ देखें : आज से लव-जिहाद एक्ट लागू समेत पांच ख़बरें ज्ञापन में कहा गया है कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों की स्थिति काफी दयनीय है। उन्हें तत्काल सरकारी सहायता की जरूरत…

Read More

गांवों का दौरा कर विधायक ने मतदाताओं का जताया आभार

खूंटी। तोरपा सीट से भाजपा के नव निर्वाचित विधायक कोचे मुंडा ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर भाजपा को समर्थन देने के लिए मतदाताओं का आभार जताया। चुनाव के कुछ ही दिनों के बाद विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीण भी काफी खुश नजर आये और इसके लिए गांव वालों ने भी कोचे मुंडा को धन्यवाद दिया। नृत्य-गीत और संगीत के साथ हर गांव में विधायक का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। मौके पर विधायक मुंडा ने कहा कि आपलोगों ने भाजपा की…

Read More

सीएए को लेकर कांग्रेस व वामपंथी दल धार्मिक उन्माद फैला रहे हैं: भाजपा

खूंटी। कांग्रेस, राजद, वामदल सहित अन्य विपक्षी पार्टियां सिटिजन अमेंडमेंट एक्ट अर्थात सीएए को लेकर समाज में विशेष कर मुसलमानों के बीच भ्रम फैला रही हैं और वैमनस्यता फैला रही हैं। ये बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो के साथ पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि 1947 में धार्मिक आधार पर भारत का विभाजन हुआ था। उस समय पाकिस्तान, बांगलादेश और अफगानिस्तान में बहुत से धार्मिक अल्पसंख्यक हिन्दू, सिख, पारसी, जैन, ईसाई वहां रह गये। आज भी इन…

Read More

खूंटी में नक्सलियाें ने निर्माणाधीन सामुदायिक भवन उड़ाया

खूंटी। अड़की थाना क्षेत्र के सेल्दा गांव में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस्ते ने निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को डाइनामाइट लगाकर उड़ा दिया। विस्फोट से पूरा भवन ध्वस्त हो गया।  शनिवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे नक्सलियों का दस्ता सेल्दा गांव पहुंचा और निर्माणाधीन भवन को विस्फोट से उड़ा दिया। विस्फोट की आवाज सुनकर गांव वाले सहम गये और वे घरों में ही दुबके रहे। सुबह घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशीष कुमार महली, अड़की के थाना प्रभारी और कई अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर…

Read More

कालामाटी गांव में युवती को जिंदा जलाया

खूंटी। खूंटी थानांतर्गत कालामाटी तिरिल टोली गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवती को जिंदा जला दिया। घटना बुधवार देर रात की बतायी जाती है। गुरुवार को सुबह एक सूखी नहर में युवती (20 वर्ष) का जला शव देखकर इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सुबह खूंटी के एसडीपीओ आशीष कुमार महली, थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखने में युवती गैर जनजातीय समुदाय की लगती है। आशंका जतायी जा रही है कि बलात्कार के बाद अपराधियों…

Read More

विधानसभा में भाजपा के दो ही आदिवासी चेहरे नजर आएंगे

खूंटी । झारखंड विधानसभा में इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो ही आदिवासी चेहरे नजर आएंगे। ये हैं खूंटी से विजयी नीलकंठ सिंह मुंडा और तोरपा से जीते कोचे मुंडा। झारखंड विधानसभा अनुसूचित जनजातियों के लिए 28 सीटें आरक्षित हैं। विधानसभा चुनाव के पूर्व इन 28 सीटों में 22 पर जीत का दावा करने वाली भाजपा महज दो सीटों पर सिमट कर रह गई। सूबे के ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री रह चुके नीलकंठ सिंह मुंडा लगातार पांचवीं बार चुनाव जीते हैं।कोचे मुंडा झामुमो से तोरपा सीट छीनने…

Read More

जनता के हर सुख-दुख में उनके साथ हूं : कोचे मुंडा

खूंटी। तोरपा सीट से नव निर्वाचित भाजपा विधायक कोचे मुंडा मंगलवार को जनता का आभार जताने के लिए तोरपा प्रखंड के कई गांवों में पहुंचे। ग्रामीणों ने अबीर-गुलाल लगाकर और माला पहनाकर नये विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर मतदाताओं का आभार जताते हुए कोचे मुंडा ने कहा कि आपके आशीर्वाद से एक बार फिर तोरपा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में उनके साथ हैं। पिछले चुनाव में महज 43 मतों से वे हार गये थे पर इस बार समर्पित और…

Read More

जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरूंगा: नीलकंठ

खूंटी। विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक को राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि खूंटी विधानसभा के मतदाताओं ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ उन्हें लगातार पांचवीं बार विधायक बनाया है, उस भरासे पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। मुंडा मंगलवार को मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मुरहू पहुंचे थे। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि खूंटी क्षेत्र की जनता 2000 से लगातार उन पर भरोसा जता रही है। उनके ही आर्शीवाद से मैं रिकॉर्ड पांचवीं बार विधानसभा पहुंचा। उन्होंने…

Read More

खरीदारों से गुलजार है क्रिसमस बाजार

खूंटी।  जिला मुख्यालय सहित अन्य कस्बाई और ग्रामीण इलाकों में इन दिनों क्रिसमस का बाजार खरीदारों से गुलजार है। दुकानों में आ रही ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदार भी गद्गद हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने भी अपनी प्रतिष्ठानों को सजा दिया है। कपड़े की दुकान हो या राशन की, हर जगह ग्राहक नजर आ रहे हैं। क्रिसमस को लेकर अपने घरों से दूर रहने वाले परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए अपने घर पहुंच चुके हैं। मसीही विश्वासियों के घरों में पर्व को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। 24 और 25 दिसंबर…

Read More