सीएए को लेकर कांग्रेस व वामपंथी दल धार्मिक उन्माद फैला रहे हैं: भाजपा

खूंटी। कांग्रेस, राजद, वामदल सहित अन्य विपक्षी पार्टियां सिटिजन अमेंडमेंट एक्ट अर्थात सीएए को लेकर समाज में विशेष कर मुसलमानों के बीच भ्रम फैला रही हैं और वैमनस्यता फैला रही हैं। ये बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो के साथ पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि 1947 में धार्मिक आधार पर भारत का विभाजन हुआ था। उस समय पाकिस्तान, बांगलादेश और अफगानिस्तान में बहुत से धार्मिक अल्पसंख्यक हिन्दू, सिख, पारसी, जैन, ईसाई वहां रह गये। आज भी इन देषों में किस प्रकार धार्मिक भेदभाव को लेकर उन्हें किस तरह प्रताड़ित किया जाता है, यह पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि जिस समय भारत का विभाजन हुआ था, उस समय पाकिस्तान में हिंदुओं की जनसंख्या 16 फीसदी थी, लेकिन अब वहां एक प्रतिषत से भी कम हिंदू रह गये हैं। हिंदुओं को जबरन अपने मजहब में शामिल किया गया। जबरन निकाह कराये गये। उन्होंने कहा कि इन देषों में धार्मिक रूप से लगातार प्रताड़ित होने के कारण पाकिस्तान, बांगलादेष और आफगानिस्तान तीनों इस्लामिक देषों से बड़ी संख्या में फारसी, हिंदू, जैन, बौद्ध, ईसाई शरणार्थी भारत आ गये। उनकी एक बड़ी जमात यहां शरणार्थी बन कर आ गयी। उन्होंने कहा कि 12 जुलाई और 26 सितंबर 1947 में महात्मा गांधी ने कहा था कि इन देषों से हिंदू और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक भारत आते हैं, तो उन्हें भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए। दीपक प्रकाष ने कहा कि उस समय के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पट्टाभी सीतारमैया, अबुल कमाल आजाद और वामपंथी नेता एएन मुखर्जी, आचार्य जेबी कृपलानी, जवाहर लाल नेहरू सहित अन्य नेताओं ने इस बात का समर्थन किया था कि ऐसे शरणार्थियों को भारत में नागरिकता और रोजगार के अवसर मिलने चाहिए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी ने भी इसका समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने तय किया कि 31 दिसंबर 2014 से पहले जो भी ऐसे शरणार्थी आये हैं, उन्हें भारत की नागरिकता देंगे। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमानों को इस कानून से डरने की कोई जरूरत नहीं है। भारत के मुसलमान भी देष के आम भारतीय नागरिक हैं। भारतीय मुसलमान आज भी देशभक्त है और रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि कांग्रेस, वामपंथी और अर्बन नक्सल विचारधारा के लोग इस विषय को लेकर धार्मिक उन्माद फैला रहे हैं। वे सड़कों पर हिंसा फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएए अब कानून बन गया है। इसलिए इसे कोई राज्य लागू करने से रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस विषय को लेकर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएए के समर्थन में भाजपा कार्यक्रमों का श्रृंखला चलायेगी। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर महागठबंधन और कम्युनिस्टों की चाल, चेहरा और चरित्र को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि इसको लेकर बुद्धिजीवियों का सम्मेलन, महारैली जैसे कार्यक्रम आयेजित किये जायेंगे 

This post has already been read 8263 times!

Sharing this

Related posts