बस ने ऑटो में मारी टक्कर, आठ घायल

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के सिकनी के पास बस ने सिकनी कोलावरी के पास खड़ी ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार आठ यात्री घायल हो गये। इनमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना शुक्रवार की है। जानकारी के अनुसार बस मेदिनीनगर से रांची जा रही थी। इसी क्रम में सिकनी कोलावरी के पास बस ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से चंदवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बिजेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार और एक महिला की हालत नाजुक बताई है। इन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

This post has already been read 8912 times!

Sharing this

Related posts