झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी ने एफएसीआई के सहयोग से शुरू किए फर्स्ट एड के कोर्स

रांची। झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी का वार्षिक समारोह आज बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, रांची के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से फर्स्ट एड काउंसिल ऑफ इंडिया (एफएसीआई) नई दिल्ली के सहयोग से चलाए जा रहे कोर्सेस के बारे में भी जानकारी दी गई। समारोह में उपस्थित एफएसीआई के अध्यक्ष डॉ शबाब आलम ने बताया कि जून 2023 में एफसीआई और झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी की बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके मुताबिक दो कोर्स शुरू किए गए हैं। एक प्राथमिक चिकित्सा…

Read More

रोटी, कपड़ा और मकान सभी की जरूरत :  हेमन्त सोरेन

सरायकेला/खरसावां। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य का कोई ऐसा कोना नहीं मिलेगा, जहां सरकार नहीं पहुंचेगी। आज राज्य के गांव और पंचायत में शिविर के जरिए जरूरतमंद योजना का लाभ ले रहें हैं।सरायकेला- खरसावां के नौ प्रखंड के 132 पंचायत में भी तय समय अनुसार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री खरसावां के सिमला पंचायत स्थित गोंडपुर मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य भर में लग रहे शिविर के माध्यम से आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिला, युवा, किसान- मजदूर और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 15 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़क का निर्माण होगा। बिजली, पानी और सड़क गांव गांव पहुंचाने का कार्य होगा। वर्तमान में आपकी सरकार सौ यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध करा रही है, इसका लाभ अबतक करीब 66 हजार लोगों को मिला है। सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को मजबूती के उद्देश्य से शहर में निवास करने वाले लोगों को अपने घरों एवं कैम्पस पर पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया है।  जिस तरह धान क्रय को लेकर सरकार ने मिनिमम सपोर्टिंग प्राइस तय किया है उसी तरह वनोपज को लेकर भी एमएसपी तय किया जाएगा। इसके लिए सिदो कान्हो वनोपज सहकारी संघ का गठन किया गया है, ताकि वनोपज का सही मूल्य किसानों को मिल सके। बाजार से अच्छे कीमत पर वनोपज क्रय किया जाएगा। केंद्र सरकार राज्य सरकार की कोयला रॉयल्टी का बकाया राशि एक लाख 36 हजार करोड़ का भुगतान नहीं कर रही है। अगर यह राशि झारखण्ड को प्राप्त हो जाती, तो वृद्ध महिला- पुरुष को ढाई हजार रुपए प्रतिमाह देते,  हजारों एकड़ भूमि में सिंचाई हेतु किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाते, युवाओं को स्वरोजगार हेतु 10 -10 लाख रुपए देते, 500 रूपए में गैस सिलेंडर देते। लेकिन वे इस बकाया राशि को नहीं दे रहें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा रोटी, कपड़ा और मकान सभी की जरूरत हैं, इसके बिना जीवन यापन मुश्किल है, लेकिन झारखण्ड के जरूरतमंदों के लिए आठ लाख आवास की स्वीकृति केंद्र सरकार ने नहीं दी। अब राज्य सरकार राज्य संपोषित अबुआ आवास योजना के तहत अहर्ता प्राप्त जरूरतमंद को योजना से आच्छादित कर रही है। यह तीन कमरों का सुसज्जित आवास होगा। केंद्र सरकार की अनदेखी के बाद यहां के लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार के लिए जरूरी था। पूर्व में 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिया गया। लेकिन आपकी सरकार ने 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड से आच्छादित किया। अब जनवितरण प्रणाली की दुकान में दाल भी उपलब्ध कराया जाएगा। वर्ष में दो बार सरकार वस्त्र भी जनवितरण प्रणाली की दुकान से जरुरतमंदों को प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा बच्चियां पढ़ाई से जुड़ी रहे इसके लिए सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना लागू की गई है।प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने के लिए सरकार मदद दे रही है। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने का काम हो रहा है। इसकी गारंटर सरकार बनेगी। इसलिए माता -पिता अपनी बच्चियों को पढ़ाएं। मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत विदेश में उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जा रही है। वर्तमान में आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के 50 बच्चों को यह स्कॉलरशिप मिल रहा है। यह देश की पहली ऐसी योजना है। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संवाद के क्रम में ईचागढ़ की सविता देवी को 10 गाय उपलब्ध कराने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री को संवाद के क्रम में सविता ने बताया कि उसे एक गाय मिला है, लेकिन वह 10 गाय लेना चाहती है।  इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, ईचागढ़ को 10 गाय उपलब्ध कराने हेतु प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।  इस अवसर पर मंत्री  चंपाई सोरेन, मंत्री  सत्यानंद भोक्ता, खरसावां विधायक  दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक  सबिता महतो, मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे, आयुक्त कोल्हान प्रमंडल, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां, आरक्षी अधीक्षक सरायकेला – खरसावां, सदस्य, झारखण्ड आंदोलनकारी आयोग  भुनेश्वर महतो,जिला परिषद अध्यक्ष  सोना राम बोदरा, जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Read More

झारखंड के चौथे बोकारो एयरपोर्ट से 28 फरवरी से शुरू होंगी नियमित उड़ानें

रांची। बहुप्रतिक्षित राज्य के चौथे बोकारो एयरपोर्ट से अगले साल की शुरुआत में विमान सेवाएं शुरू हो जाएंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अगले साल 28 फरवरी से इस हवाई अड्डा से परिचालन शुरू करने की स्वीकृति दे दी है।इस संबंध में बोकारो के भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि रांची, देवघर और जमशेदपुर के बाद यह राज्य का चौथा एयरपोर्ट है, जहां से कॉमर्शियल घरेलू उड़ानें शुरू की जाएगी। भारत सरकार की योजना ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत इस एयरपोर्ट से रेगुलर एयर कनेक्टिविटी की मंजूरी…

Read More

हाई कोर्ट ने परिवहन विभाग के कार्यालय की संपत्ति को अटैच करने के आदेश पर लगाई रोक

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने परिवहन विभाग की एफएफपी बिल्डिंग स्थित कार्यालय की पूरी संपत्ति को अटैच करने के कॉमर्शियल कोर्ट के आदेश पर बुधवार को रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले में मेसर्स केएस सॉफ्टनेट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को चार सप्ताह में प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है।खंडपीठ ने कॉमर्शियल कोर्ट के द्वारा परिवहन विभाग की पूरी संपत्ति को अटैच करने के 13 जुलाई एवं 24 नवंबर के आदेश पर रोक लगा दी है। मामले को लेकर परिवहन…

Read More

सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में झारखंड से हो रहे पलायन का मामला उठाया

रांची। भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा के शून्यकाल में झारखंड से हो रहे पलायन के मामले को बुधवार को उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य लोहा, तांबा, सोना, अभ्रक, बॉक्साइट, यूरेनियम सहित कई अन्य खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य है। इस आधार पर कई उद्योग यहां लग सकते हैं लेकिन राज्य सरकार की नीति के कारण इसमें बाधाएं हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सभी अर्हता को पूरा करने के बावजूद राज्य सरकार की गलत नीयत के कारण झारखंड के माइंस आज बन्द हैं। केंद्र सरकार के द्वारा खदानों…

Read More

अभिनेत्री अमिषा पटेल ने चेक बाउंस मामले में एक हजार रुपये भरा जुर्माना

रांची। अभिनेत्री अमिषा पटेल के चेक बाउंस से जुड़े मामले की सुनवाई बुधवार को रांची के सिविल कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह ने गवाह से क्रॉस एग्जामिनेशन किया गया। इसके पूर्व कोर्ट में अमिषा पटेल ने वकील के जरिए उन पर लगे एक हजार रुपये जुर्माने की राशि जमा कराया। अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। यह सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत में हुई।उल्लेखनीय है कि फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज…

Read More

भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर का 66वीं पुण्यतिथि मनाया गया-हरिनाथ

कांके, रांची लोकसभा अंतर्गत कांके प्रखंड के दानवीर भामाशाह नगर,रिंग रोड सुकुरहुटू हरिनाथ ट्रेडर्स प्रतिष्ठान परिसर पर भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा संकल्प के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय के योद्धा लोकहित अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद एवं संचालन लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू ने किया।मौके पर में मुख्य रूप से लोकहित अधिकार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक, मीडिया प्रभारी डॉक्टर दानेश्वर साहू, मंत्री…

Read More

लगातार बारिश के दौरान उमेडंडा में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम किया गया।

Budmu: बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उमेडंडा पंचायत भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम बुधवार को आयोजित की गई। बारिश होने के कारण कार्यक्रम थोड़ी बाधित रहा। लेकिन प्रखंड के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के पहुंचते ही ग्रामीण अपने समस्याओं एवं योजनाओं से अवगत होकर लाभान्वित होने की आस में पंचायत भवन उमेडंडा पहुंचे। और कार्यक्रम को विधिवत शुरू किया गया। लोगों के सिकायत सुने गए, और समाधान किया गया। साथ ही योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। वहीं बुढ़े बुजुर्ग महिला पुरूषों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया…

Read More

शैक्षिक व सांस्कृतिक मेले में शानदार प्रदर्शन के लिए एम०एम०के० स्कूल सम्मानित

राँची: मौलाना आजाद ह्यूमेन इनिशिएटिव (माही)* के अंतर्गत बुधवार को *बरियातु स्थित एम०एम०के० हाई स्कूल* में एक पुरूष्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वैसे छात्र-छात्राओं को पुरष्कृत किया गया जिन्होंने 11 नवंबर को कडरू स्थित माही द्वारा हज हाउस में *शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मेले* में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, आज इस कार्यक्रम में वैसे बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर *स्कूल की प्रिंसिपल कहकशां परवीन* को मेले से संबंधित *मेमोरी फ़ोटो एवं स्कूल पार्टिसिपेशन अवार्ड* से नवाजा गया एवं मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…

Read More

लातेहार में पांच लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

लातेहार। भाकपा माओवादी सब जोनल कमांडर प्रदीप सिंह चेरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर सरकार ने पांच लाख रुपये इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार नक्सली लातेहार सदर थाना क्षेत्र के बरियातू जागीर गांव का रहने वाला है। लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर प्रदीप सिंह इन दिनों अपने गांव के आसपास देखा जा रहा है। इस सूचना के बाद एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर…

Read More