भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने अब हरे झंडे पर जताई आपत्ति

गिरिराज सिंह : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को हरे झंडों के
प्रयोग को प्रतिबंधित कर देना चाहिए। इस रंग के झंडों को अक्सर मुस्लिमों से जुड़े राजनीतिक एवं धार्मिक निकायों से जोड़ कर देखा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये घृणा फैलाते हैं और पाकिस्तान में इस्तेमाल होने की धारणा बनाते हैं।

हिंदुत्व को लेकर अपने कट्टर विचारों के लिए जाने जाने वाले सिंह ने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र से उनकी जंग उस ‘गिरोह’ के खिलाफ है जो भारत के ‘टुकड़े’ करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं विकास के एजेंडा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भगवा पार्टी के नेता ने कहा कि भाजपा नीत राजग, बिहार (यहां लोकसभा की 40 सीटें हैं) में 2014 में जीती गई 31 सीटों के आंकड़ों को सुधारेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं प्रत्येक सीट पर गठबंधन के उम्मीदवार हैं तथा इसके सभी प्रत्याशी “उनके ही प्रतीक’’ हैं।

This post has already been read 6357 times!

Sharing this

Related posts