भाजपा ने ही आदिवासियों को हक दिलाया : गंगोत्री कुजूर

रांची। रांची के मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर ने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा की है। वनाधिकार पट्टा बांटकर उनका हक दिलाया है। भाजपा के कार्यकाल में सबसे अधिक वना पट्टा आदिवासियों को दिए गए हैं। आजादी के बाद लगातार आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को लूटने वाली कांग्रेस अब उसे बचाने का ढोंग रच रही है। कुजूर शुक्रवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में आदिवासियों के विकास के लिए अलग से जनजतीय मंत्रालय तक का गठन किया गया था, ताकि उनकी समस्याओं का निदान त्वरित गति से हो। कुजूर ने कहा कि भाजपा सरकार ने कभी आदिवासियों की जमीन नहीं लूटी। ग्राम सभा में सहमति के आधार पर उनकी जमीन ली गई है। प्रावधान के तहत उन्हें मुआवजा दिया गया है। साथ ही, कंपनी की ओर से परिवार के सदस्यों को नौकरी दी जा रही है। उद्योग लगने से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से नौकरी का सृजन होगा। इसका फायदा उस इलाके के लोगों को होगा। उनका जीवन स्तर भी ऊपर उठेगा। वे अन्य लोगों की तरह बेहतर जीवन जी सकेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी विस्थापितों के परिवारजनों के स्वास्थ्य और शिक्षा का ख्याल भी रखेगी। अपने सामाजिक दायित्व के तहत उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएगी। उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए वहां स्कूल भी खोल रही है। कुजूर ने कहा कि संसद में एसटी-एससी सांसदों के लिए 145 सीटें सुरक्षित है। इन सीटों के लिए लोकसभा में होने वाले चुनाव में लगभग आधी सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीतकर आते हैं। यह इस बात का दर्शाता है कि इस समुदाय में भाजपा की लोकप्रियता और विश्वसनीयता बनी हुई है।

This post has already been read 7544 times!

Sharing this

Related posts