भाजपा ने किया दावा, तीनों सीटों पर जीतेगी पार्टी: आदित्य साहू

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि झारखंड में हुए तीन लोकसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।

2014 के चुनाव की अपेक्षा इस बार तीनों सीटों पर अधिक मार्जिन से पार्टी के उम्मीदवार जीतेंगे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा की तीन सीटों पलामू, चतरा और लोहरदगा में रूझानों से स्पष्ट है कि पार्टी के उम्मीदवार भारी मतों से जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कहीं भी उग्रवादी नजर नहीं आये, यह राज्य सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। प्रशासन ने भयमुक्त वातावरण दिया है। जिस कारण यह सफल हुआ है। मतदान के दौरान लोगों ने घर से निकलकर वोट दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में हुए तीन सीटों पर पहले चरण के मतदान में विपक्षी गठबंधन फेल है। चतरा में राजद और कांग्रेस ने लड़ने का काम किया। जिसे जनता ने नकार दिया। उन्होंने कहा कि इन्होंने स्वार्थ के लिए गठबंधन किया था। मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा उम्मीदवारों को लोगों ने वोट दिया है। 23 मई को रिजल्ट आयेगा, इन तीनों सीट पर भाजपा उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव उपस्थित थे।

This post has already been read 8258 times!

Sharing this

Related posts