झारखण्डताजा खबरेराँची

भोजपुरी युवा विकास मंच ने मजदूरों को सम्मानित किया विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर

विश्व मजदूर दिवस (World Labor Day) पर मजदूरों को किया सम्मानित। भोजपुरी युवा विकास मंच कि ओर से विश्व मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर मोराबादी मैदान स्थित फुटबाल मैदान में झारखंड के मजदूर भाइयों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र रजक, भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से सभी मजदूर भाइयों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

इसे भी देखे : सवा सौ साल से धर्म की पताका फहरा रहा रामकृष्ण मिशन

सभी लोगों ने कहा कि मजदूर वर्ग देश का महत्वपूर्ण अंग है वर्तमान समय में कृषि, व्यापार व उधोग सभी छेत्रों में मजदूर अपना योगदान दे रहे हैं।देश नहीं विदेशों में भी भारत के मजदूर अलग अलग स्थानों में भी कड़ी धूप भी अपने काम के प्रति सहज हैं।मजदूर वर्ग के सहयोग के बिना देश का विकास असंभव है,वह समाज को सफलता की ओर ले जाता है।सभी मजदूरों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।सभी लोगों ने मजदूरों को विश्व मजदूर दिवस कि बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।साथ ही साथ मजदूरों द्वारा किए जा रहे परिश्रम कि सराहना की।यह जानकारी अमन ने दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button