झारखण्डताजा खबरेराँची

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी, कोकर मंडल में,कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह, होली मिलन समारोह संपन्न

Jharkhand : भारतीय जनता पार्टी कोकर मंडल के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल के अध्यक्षता में कोकर स्थित ब्लेसिंग बंक्वेंट हॉल में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कांके विधायक समरी लाल, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, जिला अध्यक्ष के. के गुप्ता, वार्ड 7 की पार्षद सुजाता कच्छप, वार्ड 8 की पार्षद वीणा अग्रवाल, प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, रंजन पासवान, सत्यनारायण सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल, बलराम सिंह, विश्वजीत सिंह, उमेश राय, बीरेंद्र प्रसाद, प्रमोद सिंघानिया, दिलीप सोनी, जय प्रकाश भल्ला, सुधीर श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल उपस्थित हुए।

झारखंड के चाणक्य सरयू राय का दूसरा मास्टर स्ट्रोक

अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने किया। समारोह का संचालन अनिल अग्रवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन तुषार विजयवर्गीय ने किया। समारोह में पूर्व अध्यक्ष दिनेश विजयवर्गीय, प्रदीप सिन्हा, इंद्रभूषण पांडेय, प्रवीण प्रियदर्शी, संजीव विजयवर्गीय, वीरेंद्र प्रसाद, अजय अग्रवाल, वीरेंद्र बहादुर को सम्मानित किया गया। समारोह में भजन मंडली के द्वारा होली की गीत भी पेश की गई।

मौके पर कांके विधायक समरी लाल ने कहा कि, होली प्रेम का त्योहार है, यह भारत की प्राचीन पर्व में से एक है। उन्होंने कहा कि, यह पर्व लोगो को जोड़ने का कार्य। करता है

उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि, पुराने कलह, विवाद व आपसी रंजिश को मिटाकर नई ऊर्जा और प्रेम का सामंजस्य स्थापित करने का प्रतीक होली है। यह पर्व लोगों के दिल में उत्साह और उमंग पैदा करता है।

मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने कहा कि, होली का त्योहार अब पूरे विश्व मे प्रचलित है, उन्होंने कहा कि देश विदेश सभी लोग होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मानते है।

अवैध महुआ शराब बंदी के आवेदन देने पर बड़कागांव थाना प्रभारी को आया गुस्सा

समारोह को सफल बनाने में युवराज पासवान, सुनील कुमार, संजय गुप्ता, अर्जुन ठाकुर, अजनेश सिंह, पवन सिंह, सोनू मिश्रा, अरुण गुप्ता, रूबी देवी, प्रभाकर भट्ट, गोपाल रवि, किरण बाखला, बेबी गाड़ी, राजू पांडेय, रवि अग्रवाल, समेत अन्य कार्यकताओं ने योगदान दिया।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button