रामगढ़ पुलिस के लिए सिरदर्द बना बाजीराम महतो

रामगढ़ ।  रामगढ़ जिला पुलिस प्रशासन के लिए बाजीराम महतो सिरदर्द बन गया है। रामगढ़ जिले में नक्सली के नाम पर जितनी वारदातें हो रही है, वह बाजीराम महतो द्वारा ही अंजाम दी जा रही है। जिला पुलिस प्रशासन इस बात को दबी जुबान से मान तो रही है पर उसे पकड़ नहीं पाने के कारण अपनी कमियों को छुपाने में लगी है। तीन दिन पहले रजरप्पा थाना क्षेत्र के होन्हे गांव में क्लासिक इंजीकाॅम नामक कंपनी के बेस कैम्प पर हमला भी उसके द्वारा किया गया है। उसी ने पीएलएफआई के नाम पर पर्चा भी छोड़ा और बतौर रंगदारी कंपनी के मालिक ज्योति चौधरी जो कि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के भाई हैं, से मोटी रकम भी मांगी है।   जिला पुलिस बाजीराम को पकडने के लिए चार महीनों से सक्रिय है और उसका गिरोह लगातार घटनाओं को अंजाम देने में जुटा है। रामगढ़ को केन्द्र बनाकर बाजीराम महतो बोकारो जिले के पेटरवार में भी अपना गिरोह बना कर अपना जोर दिखा रहा है। इसके अलावा हजारीबाग जिले के चरही और रांची जिले के कई इलाकों में उसकी सक्रियता बढ़ गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बाजीराम महतो सिर्फ पैसों के लिए वारदातें कर रहा है। उसकी सोच स्पष्ट है कि बड़ी घटनाओं को अंजाम दो और पैसे की उगाही करते जाओ। रामगढ़ जिले में इससे पहले उसी ने गोला प्रखंड प्रमुख जलेश्वर महतो का अपहरण किया था और चर्चा है कि उस अपरहण कांड में उसे 20 लाख की फिरौती मिली थी। इसके अलावा उसे वेस्ट बोकारो थाना क्षेत्र में भी कई लोगों को अपना टार्गेट बनाया है। छह साल बाद छूटा जेल से बाजीराम
रामगढ जिले में आतंक का पर्याय बन चुका बाजीराम महतो छह साल बाद 2018 में जेल में छूटा है और बिजली की गति से आपराधिक जीवन में अपनी सक्रियता बढा रहा है। जेल से छूटते ही उसने अपने मामा की भी हत्या कर दी और फिर जलेश्वर महतो का अपहरण कर लिया  ।   इसके बाद उसने सीधा मंत्री के भाई की कंपनी पर हमला कर दिया।
इस पूरे मामले में डीआईजी पंकज कंबोज ने बताया कि बाजीराम महतो एक हिस्ट्री शिटर है और उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं।   क्लासिक इंजीकाॅम कंपनी के बेस कैम्प पर हमले में भी उसी का हाथ है। उसे पकडने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है   । इसके साथ कई और लोग इस घटना में शामिल थे। सभी को पकडने में पुलिस लगी है। फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

This post has already been read 7170 times!

Sharing this

Related posts