अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित होने का राजनीतिक फायदा न उठाए मोदी सरकार: शत्रुघ्न

रांची : कांग्रेस के स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भाजपा अजहर मसूद के वैश्विक आतंकवादी घोषित होेने का राजनीतिक फायदा न उठाए क्योंकि यह काफी संवेदनशील मामला है। यह निर्णय देशहित के लिए अच्छी बात है।
सिन्हा गुरुवार को रांची में कांग्रेस उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय के पक्ष में प्रचार करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सिन्हा ने कहा कि आतंकवाद को खत्म करना चाहिए लेकिन इसका राजनीतिक लाभ नहीं लिया जाना चाहिए, जैसा कि वर्तमान मोदी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में वह कुछ लोगों की साजिश का शिकार बने और वह पार्टी में उपेक्षित महसूस करने लगे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में तानाशाही चरम पर है। भाजपा को बनाने वाले लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और यशवंत सिन्हा जैसे दिग्गजों के साथ जो हुआ, उससे मन विचलित हो गया।
गांधी, नेहरू, पटेल और इंदिरा गांधी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि इन दिग्गजों की बदौलत देश में आईआईएम और आईआईटी जैसे संस्थान हैं। उन्होंने कहा कि बहुत देर सही लेकिन दुरुस्त समय पर कांग्रेस में शामिल हुआ।
उन्होंने सुबोधकांत सहाय की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह सच है कि भाजपा में मेरा राजनीतिक पालन-पोषण हुआ लेकिन पब्लिक लाइफ में कैसे लोगों के साथ जुड़ा जाता है, यह तजुर्बा मुझेे सुबोधकांत सहाय से मिला। उन्होंने दावा किया कि रांची लोकसभा क्षेत्र में सुबोधकांत सहाय के प्रति जनता काफी उत्साह में है।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा कई वायदे किए थे। स्मार्ट सिटी बनाएंगे, कहां है स्मार्ट सिटी? बेरोजगारी, नोटबंदी, जीएसटी से देश में जो विषम परिस्थितियां पैदा हुईं, उसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गांधी न्याय योजना लेकर आ रहे हैं। यह योजना काफी लाभप्रद होगा। हर गरीब को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने पटना साहिब सीट से अपनी उम्मीदवारी को लेकर कहा कि उम्मीद है कि जनता फिर से उन्हें स्वीकार करेगी। अभी मैं यह नहीं कह सकता हूं कि जीतूंगा क्योंकि यह अहंकार है और किसी भी इंसान को अहंकार नहीं पालना चाहिए।

This post has already been read 6104 times!

Sharing this

Related posts