Ranchi : झारखंड में बढ़ने लगे हैं करोना के सक्रिय मामले,सबसे अधिक 75 रांची में

Jharkhand : राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना के दस नए मरीज मिले है। बुधवार को बताया गया कि राज्य में कुल सक्रिय 129 मामले में 75 मामले रांची में सक्रिय है। जबकि जिले में छह मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85678 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 84014 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

और पढ़ें : संकट में SDPO की नौकरी, नोटिस जारी, जाने पूरा मामला

जबकि राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। बुधवार को बताया गया कि कोरोना से 11 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत बुधवार को सुबह तक कोरोना के 14 नए केस मिले हैं।

इसे भी देखें : सरकार ने बाबा बैजनाथ धाम को नज़रबंद करके रखा हैं : विधायक नारायण दास

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 10, बोकारो से एक , पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से एक, साहेबगंज से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से एक मरीज मिले है।राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 347989 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 13766127 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 129 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 342727 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5133 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

This post has already been read 19822 times!

Sharing this

Related posts