झारखण्डताजा खबरेराँची

Ranchi : झारखंड के महिलाओं एवं युवकों के लिए एक शानदार अवसर,जाने कैसे

Ranchi : एस्पायर फॉर हर सामाजिक संस्था ने रांची के ख्याति मुंजाल को झारखंड का प्रतिनिधित्व दिया है| एस्पायर फॉर हर सामाजिक संस्था महिलाओं के लिए बढ़-चढ़कर काम करती है और इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल है जिसमें मुख्य रुप से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, भारत की मशहूर फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला जैसे कई नाम इस संस्था से जुड़ी हुई है|

Ranchi : श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के 355वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशेष दीवान सजाया गया

आगे बताते चलें कि ख्याति मुंजाल ख्याति द बुटीक की मालकिन होने के साथ-साथ खुद भी एक सामाजिक संस्था चैरिटेबल चांस के नाम से चलाती हैं| आभा बाघराय जोकि रांची में पली-बढ़ी और अभी बेंगलुरु में अपना कामकाज संभाल रही है इन्हीं दोनों के बदौलत आज इतनी बड़ी संस्था झारखंड में झारखंड के महिलाओं एवं युवकों के लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है, आगामी 12 जनवरी 2022 को एक वेबीनार के माध्यम से हजार लोगों के बीच फैशन डिजाइनिंग के बारे में और उससे समाज को कैसे सशक्त किया जाए इसके बारे में बताया जाएगा! जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारत की मशहूर फैशन डिज़ाइनर जोकि हम दिल दे चुके सनम, देवदास, जोधा अकबर जैसे मसूर फिल्मों का कॉस्टयूम डिजाइन नीता लुल्ला के द्वारा ही किया गया था!

इसे भी देखें : मुड़हर पहाड़ : पिकनिक का नया स्पॉट

वह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगी और सभी साथियों का उत्साह प्रदीप करते हुए कैसे हम इसे रोजगार के रूप में एक अच्छा अवसर बनाएं और समाज को सशक्त करें यह जानकारियां देंगी और साथ ही साथ अपनी जीवनी के बारे में भी बताएंगे| फायर फॉर हर संस्था की संस्थापक मथुरा दास गुप्ता सिन्हा, रुचिता टंडन सभी उस वेबीनार में संध्या 5:00 बजे से मौजूद रहेंगे|

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button