तीन अक्टूबर को खूंटी आयेंगे मुख्यमंत्री रघुवर दास

खूंटी। मुख्यमंत्री रघुवर दास जोहार जन आर्शीवाद यात्रा के तहत तीन अक्टूबर को खूंटी आयेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष काशीनाथ  महतो की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और और भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश विशेष रूप से शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री मुंडा ने कहा कि तीन अक्टूबर को मुख्यमंत्री के खूंटी आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कार्यक्रर्ताओं का आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नागरिक जन आर्शीवाद यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश और जिलाध्यक्ष महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री तीन अक्टूबर को भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का  उद्घाटन करेंगे। 

This post has already been read 8147 times!

Sharing this

Related posts