वोट डालने के बाद मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने कहा, झारखंडी होने पर गर्व है

रांची। झारखंड के मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी सोमवार को धुर्वा स्थित एचईसी महिला समिति मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान केंद्र संख्या 373 पर अपना मतदान किया। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व है। खासतौर से झारखंडी होने पर गर्व महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर मतदान सही ढंग से चल रहा है। झारखंडवासियों ने बता दिया है कि यहां की जनता कितनी अनुशासित है। उन्होंने राज्यवासियों को शुभकामना देते हुए सभी मतदाताओं को मतदान करने की अपील की।

This post has already been read 7006 times!

Sharing this

Related posts