वाजयेपी सरकार में झारखंड अस्तित्व में आया तो मोदी के नेतृत्व में रघुवर सरकार में राज्य का विकासः भाजपा

  • केंद्र व राज्य सरकार ने झारखंड के विकास के लिए मजबूती से काम किया

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने गुरुवार को कहा कि अलग झारखंड राज्य बनाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने किया था तो इसे संवारने और विकसित करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के मार्गदर्शन में हुआ। नरेंद्र मोदी सरकार ने झारखंड के लोगों से किये गए वादे को पूरा किया।
उन्होंने दावा किया कि यूपीए की सरकार झारखंड को जितनी सहायता देती थी, उसकी तुलना में मोदी सरकार ने झारखंड को लगभग तीन गुना ज्यादा दिया। शुक्ल ने कहा है कि इस लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टियां सिद्धान्तहीन और मुद्दाविहीन हैं। वे बराबर विकास विरोधी और नाकारात्मक राजनीति कर जनता को दिग्भ्रमित करने का काम करती रहीं, लेकिन अब जनता समझ गयी है। उनका समुचित और समावेशी विकास केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय दर्शन के अनुरूप तथा गरीब कल्याण के प्रति समर्पित विकास और सुशासन से भारत में पॉलटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की शुरुआत की तथा भारत की अंतरराष्ट्रीय ख्याति और साख बढ़ा दी। उनके कुशल नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है तथा भारत का चतुर्दिक विकास हुआ है। शुक्ल ने कहा है कि पूरे देश में एनडीए के पक्ष में वातावरण है तथा जनता ने दोबारा मोदी सरकार बनाने का संकल्प भी ले लिया है। विपक्षियों का गठबंधन मन या विचारों का मेल नहीं है, बल्कि यह अवसरवादिता का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों का अस्तित्व एक-दूसरे से लड़ने-झगड़ने पर टिका था, वे भी अब आपस में दोस्त बन गई हैं। लेकिन देश की जनता ने भाजपा और एनडीए को प्रचंड बहुमत देने का मन बना लिया है। जनता एनडीए के विकास रथ के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है। अंत्योदय हमारा दर्शन है। सुशासन हमारा मंत्र है। इसी के साथ एनडीए पुनः 2019 के लोकसभा चुनाव में लोंगो के बीच है और कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने की क्षमता सिर्फ नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और झारखंड की रघुवर दास सरकार में है।

  • केंद्र व राज्य सरकार ने झारखंड के विकास के लिए मजबूती से काम किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने गुरुवार को कहा कि अलग झारखंड राज्य बनाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने किया था तो इसे संवारने और विकसित करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के मार्गदर्शन में हुआ। नरेंद्र मोदी सरकार ने झारखंड के लोगों से किये गए वादे को पूरा किया।
उन्होंने दावा किया कि यूपीए की सरकार झारखंड को जितनी सहायता देती थी, उसकी तुलना में मोदी सरकार ने झारखंड को लगभग तीन गुना ज्यादा दिया। शुक्ल ने कहा है कि इस लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टियां सिद्धान्तहीन और मुद्दाविहीन हैं। वे बराबर विकास विरोधी और नाकारात्मक राजनीति कर जनता को दिग्भ्रमित करने का काम करती रहीं, लेकिन अब जनता समझ गयी है। उनका समुचित और समावेशी विकास केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय दर्शन के अनुरूप तथा गरीब कल्याण के प्रति समर्पित विकास और सुशासन से भारत में पॉलटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की शुरुआत की तथा भारत की अंतरराष्ट्रीय ख्याति और साख बढ़ा दी। उनके कुशल नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है तथा भारत का चतुर्दिक विकास हुआ है। शुक्ल ने कहा है कि पूरे देश में एनडीए के पक्ष में वातावरण है तथा जनता ने दोबारा मोदी सरकार बनाने का संकल्प भी ले लिया है। विपक्षियों का गठबंधन मन या विचारों का मेल नहीं है, बल्कि यह अवसरवादिता का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों का अस्तित्व एक-दूसरे से लड़ने-झगड़ने पर टिका था, वे भी अब आपस में दोस्त बन गई हैं। लेकिन देश की जनता ने भाजपा और एनडीए को प्रचंड बहुमत देने का मन बना लिया है। जनता एनडीए के विकास रथ के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है। अंत्योदय हमारा दर्शन है। सुशासन हमारा मंत्र है। इसी के साथ एनडीए पुनः 2019 के लोकसभा चुनाव में लोंगो के बीच है और कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने की क्षमता सिर्फ नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और झारखंड की रघुवर दास सरकार में है।

This post has already been read 7982 times!

Sharing this

Related posts