पलामू प्रमंडल में मार्च माह में 234 अपराधी और 8 नक्सली गिरफ्तार : डीआईजी

मेदिनीनगर। पलामू रेंज के डीआईजी विपुल शुक्ला ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर मार्च महीने में मिली सफलता की जानकारी दी। डीआईजी ने बताया कि एक महीने में 234 अपराधियों और 8 नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा 194 कुर्की-जब्ती की गई तथा नक्सलियों के खिलाफ 393 अभियान चलाये गए। उन्होंने बताया कि पलाम 9 अपराधी, 4 नक्सली, गढ़वा से 93 अपराधी और 2 नक्सली पकड़े गये। इनमें सामसुन्दर सिंह उर्फ सुंदर (गढ़वा) और संतोष यादव (पलामू) शामिल हैं। लातेहार से 22 अपराधी और 2 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। पलामू जिले में 319, गढ़वा में 67 और लातेहार में 07 नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाए गए। पलामू में 71, गढ़वा में 94 और लातेहार में 29 कुर्की के मामले निष्पादित किये गये। डीआईजी ने बताया कि पलामू जिले से 2 देसी रायफल, 2 प्रेशर कुकर आईडी, 3 केजी अमोनियम नाइट्रेट, 4 डेटोनेटर, देसी हैंड ग्रेनेड, गढ़वा जिले से 1 आग्नेयास्त्र, 4 कारतूस और लातेहार जिले से 1 सिलेंडर बैग 1, 315 बोर की एक राइफल, 9 एमएम की 106 जिंदा कारतूस, 315 की 70 कारतूस, 7.52 एमएम की 70 कारतूस,, 7.62 के 19 खोल और 10 पीस जिलेटिन बरामद किये गये हैं। इनके अलावा 45.1 किग्रा अफीम, 524 बोतल विदेशी शराब, 215 लीटर महुआ शराब, 939 पाउच शराब, 6 किलोग्राम गांजा और 47.5 टन अवैध कोयले पकड़े गये।

This post has already been read 7447 times!

Sharing this

Related posts