अर्जुन मुंडा ने नामांकन किया

रांची/खूंटी। खूंटी (अजज) लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। मुंडा ने निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त सूरज कुमार के समक्ष पर्चा दाखिल किया। उनके साथ पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और खूंटी के सांसद करिया मुंडा, आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और विधायक विमला प्रधान मौजूद थीं। मुंडा पहली बार 2009 में जमशेदपुर से लोकसभा चुनाव जीते थए।

This post has already been read 9812 times!

Sharing this

Related posts