हजारीबाग लोकसभा सीट से 5 करोड़पतियों ने किया नामांकन, प्रत्याशियों में जयंत सिन्हा अव्वल

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से कुल पांच करोड़पति प्रत्याशियों ने नामांकन किया. इन करोड़पति प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा संपत्ति केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा के पास है


हजारीबाग : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से कुल पांच करोड़पति प्रत्याशियों ने नामांकन किया. जयंत सिन्हा, गोपाल साहू, भुवनेश्वर मेहता, विनोद कुमार, नदीम खान करोड़पति प्रत्याशी हैं. दूसरे चरण के इन करोड़पति प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा संपत्ति 76.91 करोड़ केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा के पास है, जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस के प्रत्याशी गोपाल साहू हैं. उनके पास 33.62 करोड़ की संपत्ति हैं.

जयंत सिन्हा बीजेपी- 76.91 करोड़

गोपाल साहू कांग्रेस- 33.62 करोड़

भुवनेश्वर मेहता भाकपा- 3.89 करोड़

विनोद कुमार बीएसपी- 2.76 करोड़

नदीम खान मासकप- 1.36 करो

हजारीबाग में 2014 लोकसभा के चुनाव में सात करोड़पति उम्मीदवार मैदान में थे. हालांकि 2019 में पांच करोड़पति उम्मीदवार ही मैदान में है. खूंटी संसदीय क्षेत्र से 2019 में दो करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं. यहां से 2014 में भी दो ही करोड़पति उम्मीदवार मैदान में थे. कोडरमा संसदीय क्षेत्र से 2019 में तीन करोड़पति मैदान में हैं. 2014 में सिर्फ एक ही करोड़पति मैदान में थे.

हजारीबाग लोक सभा सीट से खड़े सभी प्रत्याशियों में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा की संपत्ति सबसे अधिक है. वहीं 2014 के मुकाबले 2019 में रांची और हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या में कमी आई है.

This post has already been read 7070 times!

Sharing this

Related posts