रांची विश्वविद्यालय का 32वां दीक्षांत समारोह 29 मार्च को, 97 में 61 गोल्ड मेडल छात्राओं को

रांची।  रांची विश्वविद्यालय का 32वां दीक्षांत समारोह 29 मार्च को होगा। इसबार का दीक्षांत समारोह इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें विद्यार्थी गाउन की जगह पारंपरिक परिधान में डिग्री लेंगे।
मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। समारोह में वर्ष 2017-2018 बैच के विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी। दोनों सत्र में 97 विद्यार्थियों में 61 छात्राओं को गोल्ड मेडल मिलेगा। दीक्षांत समारोह के लिए नयी पोशाक तय की गयी है। इसके अनुसार लड़के सफेद कुर्ता-पाजामा या सफेद धोती-कुर्ता पहनेंगे। वहीं लड़कियां सफेद रंग की लाल बॉर्डर वाली साड़ी व सफेद ब्लाउज या सफेद सलवार-सूट पर लाल रंग के दुपट्टे का इस्तेमाल करेंगी।
गौरतलब है कि रांची विवि में सीबीसीएस सिस्टम लागू होने के बाद शैक्षणिक सत्र विलंब से चल रहा है। सत्र विलंब होने के कारण वर्ष 2018 में दीक्षांत समारोह नहीं हो सका। दीक्षांत समारोह में बेस्ट ग्रेजुएट सहित स्नातकोत्तर स्तर के टॉपरों को गोल्ड मेडल से नवाजा जायेगा। इसके अलावा अलग-अलग संकाय के टॉपरों को भी विभिन्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। इसमें रिम्स एमबीबीएस, लॉ और ऐथ्रोपोलोपी आदि विषयों के विद्यार्थी शामिल होंगे।

This post has already been read 7978 times!

Sharing this

Related posts