आजसू का स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा दो अक्टूबर से

रांची। आजसू दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा’ आयोजित करेगा।  इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  और भगवान बिरसा मुण्डा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।   आजसू प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने सोमवार को बताया कि पार्टी 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को पार्टी एक विचार और संघर्ष को गति देने के रूप में मनाते रही है। 2013 में विशेष राज्य की मांग को लेकर ऐतिहासिक बरही से बहरागोड़ा तक 343 किमी का मानव श्रृंखला आयोजित कर जनता ने अपने हक की बात रखने का काम  किया था। 2 अक्टूबर को केंद्रीय अध्यक्ष ने…

Read More

राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री को `लोकतंत्र के स्वर’ पुस्तक भेंट की

रांची । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को ‘लोकतंत्र के स्वर’ नामक पुस्तक सोमवार को भेंट की। बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर रांची से नई दिल्ली प्रस्थान करने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्यमंत्री को यह पुस्तक दी। इससे पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राष्ट्रपति और उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद को विदाई दी। इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी, डीजीपी कमल नयन चौबे, कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह, जीओसी संजय पुरी, उपायुक्त राय महिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

संजय सेठ ने झारखंड में जोनल ऑफिस खोलने की मांग की

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे बोर्ड की बैठक में रांची के सांसद संजय सेठ और धनबाद सांसद पीएन सिंह सोमवार को शामिल हुए। इस बैठक में तीन राज्यों बंगाल, ओडिशा और झारखंड के सांसद उपस्थित हुए। सांसद संजय सेठ ने रांची लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों को रखा और प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले झारखंड में जोनल ऑफिस खोलने की मांग की।  साथ ही चांडिल में छह रेलवे गेट पर आरओबी बनाने, नीमडीह  रेलवे स्टेशन पर सामूहिक शौचालय का निर्माण एवं पेयजल की व्यवस्था करने, चांडिल रेलवे यार्ड में धूल उड़ने का स्थाई समाधान करने  और चांडिल जंक्शन से मुरी तक नई ट्रेन चलाने, चांडिल स्टेशन पर एक अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने, यात्रियों के मनोरंजन के…

Read More

रामगढ़ में सायरन और ख़ास लाइट वाली बाइक से होगी पेट्रोलिंग

रामगढ़ । रामगढ़ में हाईटेक पैंथर टीम (मोबाइल टाइगर) पेट्रोलिंग करती नजर आएगी। पेट्रोलिंग टीम को 12 हाईटेक बाइक भी पुलिस प्रशासन के द्वारा उपलब्ध करायी गयी है। पुलिस के विशेष आग्रह पर होंडा कंपनी ने सायरन और खास तरह की लाइट वाली 12 बाइक रामगढ़ जिला पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराई है।इस बाइक में विशेष तौर पर वॉकी-टॉकी, जीपीएस और वायरलेस की सुविधा भी दी गई है। सोमवार को पुलिस लाइन में समारोह आयोजित कर एसपी प्रभात कुमार ने पैंथर टीम के इन 12 बाइकों को हरी झंडी दिखाई।…

Read More

कहीं भी रहो, कुछ भी करो, अपनी मातृभूमि को मन में रखो : नरेंद्र मोदी

चेन्नै। तमिलनाडु स्थित मद्रास आईआईटी के 56वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को ‘न्यू इंडिया’ विजन के बारे में बताते हुए इनोवेशन और टीम वर्क के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में रहिए, कुछ भी करिए लेकिन मन में हमेशा अपनी मातृभूमि की जरूरत का ध्यान रखें। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं शताब्दी की स्थापना तीन जरूरी स्तंभों पर टिकी हुई है- इनोवेशन, टेक्नॉलजी और टीम वर्क। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अभी अमेरिका से…

Read More

हॉकी : हरमनप्रीत के दो गोल से भारत ने स्पेन को 5-1 से हराया

एंटवर्प (बेल्जियम)। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारतीय पुरुष हाकी टीम ने रविवार को यहां स्पेन को 5-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हरमनप्रीत ने 41वें और 51वें मिनट में गोल दागे। इसके अलावा आकाशदीप सिंह (पांचवें मिनट), एसवी सुनील (20वें मिनट) और रमनदीप सिंह (35वें मिनट) ने भी भारत की ओर से एक-एक गोल किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे मिनट में ही टीम 0-1 से पिछड़ गई थी। स्पेन ने अपने पहले ही मूव पर इग्लेसियास अल्वारो के गोल…

Read More

टेलर की त्रिकूद में खिताबी हैट्रिक

दोहा। अमेरिका की क्रिस्टियन टेलर ने रविवार को यहां विश्व चैंपियनशिप की त्रिकूद स्पर्धा में खिताबी हैट्रिक बनाई। दो बार की ओलंपिक चैंपियन और अब चार बार की विश्व चैंपियन 29 साल की टेलर ने 17.92 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टेलर ने हमवतन विल क्ले (17.74 मीटर) और बुरकीना फासो की ह्यूज फेब्रिस जांगो (17.66 मीटर) को पछाड़ा जिन्हें क्रमश: रजत और कांस्य पदक मिले। विश्व चैंपियनशिप में 2011, 2015 और 2017 में खिताब जीत चुकी टेलर पर फाइनल में पहले दो प्रयास में…

Read More

सुमित नागल ने एटीपी चैलेंजर खिताब जीता

ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने स्थानीय दावेदार फाकुदो बोगनिस को सीधे सेटों में हराकर यहां 54160 डालर इनामी एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के पुरुष एकल का खिताब जीत लिया। हरियाणा के 22 साल के सातवें वरीय नागल ने आठवें वरीय बोगनिस को एक घंटा और 37 मिनट में 6-4, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। नागल के करियर का यह दूसरा एटीपी चैलेंजर खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2017 में बेंगलुरु चैलेंजर टूर्नामेंट जीता था। खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने नागल को बधाई देते हुए अपने…

Read More

धर्मामेर ने मालदीव अंतरराष्ट्रीय चैलेंज खिताब जीता

माले। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कौशल धर्मामेर ने मालदीव अंतरराष्ट्रीय चैलेंज के फाइनल में रविवार को यहां हमवतन सिरिल वर्मा को सीधे गेमों में हराकर खिताब अपने नाम किया। इस महीने म्यामां अंतरराष्ट्रीय सीरीज के चैम्पियन बने मुंबई के 23 साल के इस खिलाड़ी ने 35 मिनट तक चले मुकाबले 21-13 21-18 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के आखिरी दिन पांच खिताबी मुकाबले में से चार में भारतीय खिलाड़ी शामिल थे लेकिन धर्मामेर के अलावा सभी को हार झेलनी पड़ी। महिला युगल के फाइनल में अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी की…

Read More

दुनिया को भारत से बहुत उम्मीदें हैं : मोदी

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विश्व की भारत से बहुत उम्मीदें हैं और उनकी सरकार देश को ‘महानता’ के उस रास्ते पर ले जाएगी जहां वह पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस साल लोकसभा चुनाव में सत्ता में फिर से आने के बाद तमिलनाडु के पहले दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ अपने अभियान को दोहराया। उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में संपन्न अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान मैंने देखा कि विश्व की आगे बढ़ रहे भारत से…

Read More