रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे बोर्ड की बैठक में रांची के सांसद संजय सेठ और धनबाद सांसद पीएन सिंह सोमवार को शामिल हुए। इस बैठक में तीन राज्यों बंगाल, ओडिशा और झारखंड के सांसद उपस्थित हुए। सांसद संजय सेठ ने रांची लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों को रखा और प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले झारखंड में जोनल ऑफिस खोलने की मांग की।
साथ ही चांडिल में छह रेलवे गेट पर आरओबी बनाने, नीमडीह रेलवे स्टेशन पर सामूहिक शौचालय का निर्माण एवं पेयजल की व्यवस्था करने, चांडिल रेलवे यार्ड में धूल उड़ने का स्थाई समाधान करने और चांडिल जंक्शन से मुरी तक नई ट्रेन चलाने, चांडिल स्टेशन पर एक अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने, यात्रियों के मनोरंजन के लिए चांडिल स्टेशन के खाली स्थानों पर शेड बनाने और चांडिल रेलवे स्टेशन पर ठंडा पानी की व्यवस्था सहित अन्य मांग शामिल हैं। बैठक में दक्षिण पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार मोहंती, अपर महाप्रबंधक अनूप कुमार शर्मा, प्रधान मुख्य इंजीनियर यूके वारिन, आद्रा मंडल रेलवे प्रबंधक नवीन कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक धनेश्वर महतो सहित रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
This post has already been read 6724 times!