2 रूपये की खैनी लेने में लगा 2 लाख का चूना

रामगढ़ : रामगढ़ थाने के पूर्व मुंशी रहे ओम प्रकाश सिंह को 2 रूपए की खैनी लेने में 2 लाख रुपये का चूना लगा।
रामगढ़ में बाइकर्स गैंग ने उन्हें ऐसा चूना लगाया कि उनके घर का निर्माण कार्य ही रूक गया। ओम प्रकाश सिंह फिलहाल गढवा में पदस्थापित हैं। रामगढ़ में वे लंबे समय तक पदस्थापित रहे हैं। यही वजह रही कि जब उन्होंने नौकरी में लंबा समय बिताने के बाद रांची में अपना घर बनाना शुरू किया तो घर के निर्माण के लिए ईंट, बालू, सीमेंट, छड भी रामगढ़ से ही खरीदना मुनासिब समझा। यही नहीं उन्होंने रामगढ़ के ही एक बोरिंग करने वाले मिस्त्री से भी बात की थी।
सभी को पेमेंट करने के लिए वे मंगलवार को रामगढ़ आए थे। यहीं उन्होंने बैंक से पैसा निकाला। उन्होंने कहा कि खैनी दुकानदार से उनके संबंध अच्छे थे। इसलिए वे उनके पास खैनी खरीदने चले गए। ऐसा नहीं था कि उनके पास खैनी पहले से नहीं थी। उनके पास पहले से ही 100 ग्राम खैनी था। लेकिन बस हालचाल लेने और लोकाचारी में खैनी लेने के चक्कर में ही बाइकर्स गैंग ने उन्हें अपना निशाना बनाया और उनकी बाईक की डिक्की से 2 लाख उडा दिया। अब ओम प्रकाश सिंह भी इस बात के लिए अफसोस कर रहे हैं कि वे खैनी लेने रूके ही क्यों?

This post has already been read 8762 times!

Sharing this

Related posts