झारखण्डताजा खबरेराँची

Jharkhand : झारखंड में कोरोना के 1269 नए मरीज,रिकवरी रेट 94.11 प्रतिशत ,मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत

Ranchi : झारखंड में कोरोना से आठ लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )से चार, देवघर से एक, धनबाद से एक , हजारीबाग से एक और लोहरदगा से एक मरीज शामिल हैं। सोमवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 1269 नए केस मिले हैं। सोमवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 3423 लोग स्वस्थ हुए है।

National : सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, पिता की संपत्ति पर बेटियों का कितना अधिकार

राज्य में कोरोना के सक्रिय केस :

राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 285 नए केस दुमका जिले में मिले हैं। 19466 मामले में सबसे अधिक 9689 राजधानी रांची में सक्रिय है।

जिले में कुल 110148 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 98860 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 199, बोकारो से 53, चतरा से 54, देवघर से 19, धनबाद से 39, दुमका से 285, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 224,गढ़वा से चार, गिरिडीह से पांच, गोड्डा से 20, गुमला से नौ , हजारीबाग से 24, जामताड़ा से तीन , खूंटी से दो, कोडरमा से 28 लातेहार से 69, लोहरदगा से सात, पाकुड़ से दो, पलामू से 25, रामगढ़ से 14, साहेबगंज से 16, सरायकेला से 12, सिमडेगा से 112 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 44 मरीज मिले है।

इसे भी देखें : मुड़हर पहाड़ : पिकनिक का नया स्पॉट

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 420427

राज्य में कुल 19413078 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 19466 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 395700 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5261 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 94.11 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है। हालांकि राज्य में राहत की बात है कि संक्रमित लोगों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button