रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

पलामू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को लातेहार महिला थाना के एएसआई राजेन्द्र प्रसाद को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि पीड़ित महिला ने थाना में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि केस में उसकी मदद करने के नाम पर एएसआई राजेन्द्र ने उससे रिश्वत की मांग की थी। इस पर महिला ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। एसीबी की टीम ने एएसआई राजेन्द्र प्रसाद को रिश्वत लेते हुये रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

This post has already been read 7094 times!

Sharing this

Related posts