खेल समाचारताजा खबरे

रांची पहुंचने पर झारखंड हॉकी टीम का स्वागत

12वीं इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में झारखंड की टीम शानदार प्रदर्शन कर उप विजेता बनी है

रांची। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता (25 मार्च से 3 अप्रैल) में उप विजेता बनकर रांची लौटी झारखंड की टीम का हॉकी स्टेडियम में मंगलवार को हॉकी झारखंड ने स्वागत किया। 12वीं इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में झारखंड की टीम शानदार प्रदर्शन कर उप विजेता बनी है।

इसे भी देखें : रांची का सरहुल 2022

हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि झारखंड टीम ने हॉकी असम को 9-0, हॉकी मणिपुर को 14-0, उत्तर प्रदेश को 4-0, हॉकी महाराष्ट्र को 1-0 से पराजित कर फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल में टीम गोल करने में विफल रही और हरियाणा से 0-3 से मात खा गई। हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह की अगुवाई में सभी खिलाड़ियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

और पढ़ें : अपनी परंपरा को आगे बढ़ाने में सुखद अनुभूति होती है : हेमन्त सोरेन

टीम की 18 खिलाड़ियों में से 15 रश्मि होरो, रोपनी कुमारी, डिप्टी कुल्लू , किरण बड़ा,एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग,रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी योगी लकड़ा, मोनिका नाग , अंकिता डुंगडुंग, अंजली केरकेट्टा, सलोमी कांडूलना, पिकी लकड़ा, कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति सीधे रांची पहुंचे। तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, काजल बड़ा और महिमा टेटे कोकीनाडा से सीधे इंडिया कैंप में शामिल होने के लिए बेंगलुरु रवाना हो गईं।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button