रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और वीरता पर हमें गर्व है। दास बुधवार को प्रोजक्ट भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1965, 1971 और कारगिल के युद्ध में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। पुलवामा की घटना के बाद देश की जनता में आक्रोश था, लेकिन देश की जनता को अपने वीर सैनिकों और देश के मजबूत नेतृत्व पर भरोसा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत इच्छा शक्ति और उनके द्वारा सेना को दी गयी खुली छूट के कारण हमारे वीर सैनिको ने 40 का बदला 400 से लेकर शहीदों की आत्मा को शांति पहुंचाने का काम किया।
दास ने कहा कि 1971 के बाद भारतीय वायु सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में एक बार फिर अपने कारनामे को अंजाम देकर देश का नाम रौशन किया। उन्होंने कहा कि वायु सेना के अध्यक्ष की जन्मस्थली झारखंड का देवघर जिला है और झारखंड के वीर सूरमाओं ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर अब तक अपने शौर्य का प्रदर्शन किया है।
This post has already been read 8016 times!