भाकपा के राष्ट्रीय सचिव के निधन पर शोक की लहर

रांची।  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  (भाकपा ) की झारखंड  ईकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शमीम फैजी के निधन पर शोक प्रकट किया है। 

पार्टी के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि उनके निधन पर पार्टी की राज्य कार्यालय का झंडा झुका दिया गया है और सात दिनों तक शोक मनाया जायेगा। उनके निधन से पार्टी को ही नहीं, बल्कि पूरे वाम आंदोलन को गहरा नुकसान हुआ है। उनके निधन से भाकपा सहित पूरे वामदल में शोक की लहर है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। मेहता ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात उनका निधन दिल्ली के एम्स में  हो गया। शमीम फैजी  73 वर्ष के थे। वह पार्टी के मुखपत्र न्यूएज (अंग्रेजी साप्ताहिक), मुक्ति संघर्ष (हिंदी साप्ताहिक) और हयात उर्दू मासिक के संपादक  भी थे। फैजी पिछले कई वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे।  

This post has already been read 6978 times!

Sharing this

Related posts