खूंटी। केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद अर्जुन मुंडा ने शनिवार को जिले के हेठगोवा पहुंचे और दिवंगत भाजपा नेता मागो मुंडा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांंढस बंधाया। अर्जुन ने उनकी तीन बेटियों और अन्य परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार रात अज्ञात अपराधियों ने भाजपा नेता व प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मागो मुंडा, उनकी पत्नी सुखमनी देवई व पुत्र लिपराय मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
This post has already been read 7226 times!