रांची । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आगामी आठ फरवरी को ओडीशा के आदिवासी बहुल जिला क्योंझर और मयूरभंज जिले में भाजपा की दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को मुंडा के प्रेस सलाहकार सुधाकर ने दी। उन्होंने बताया कि मुंडा आठ फरवरी की दोपहर 12 बजे क्योंझर जिले के पाटणागढ़ विधानसभा क्षेत्र के माचागढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर दो बजे वे मयूरभंज जिले के करांजिया विधानसभा क्षेत्र के ठाकुरमुंडा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि ओडीशा में इस वर्ष लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा का भी चुनाव होना है।
This post has already been read 5981 times!