गढ़वा। गढ़वा जिले के मझिआंव थाना के सोनपुरवा गांव में गुरुवार को हुये वज्रपात से 8 लोगों की मौत हो गयी। जबकि कई घायल बताये जा रहे हैं। सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गढ़वा में वज्रपात से हुई आठ लोगों की मौत पर दुःख जताया है। उन्होंने उपायुक्त को मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवज़ा देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा।
This post has already been read 9184 times!