भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने भरा पर्चा

रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सेठ ने मंगलवार को रांची समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे के समक्ष पर्चा दाखिल किया। संजय सेठ के साथ राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, खिजरी विधायक रामकुमार पाहन, हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित भाजपा के कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर संजय सेठ ने कहा कि रांची की जनता भाजपा के साथ हैं। देश में एक बार फिर मोदी सरकार का बनना तय है। देश की जनता ने इस बार 400 के पार का आंकड़ा निर्धारित किया है। रांची की जनता संजय सेठ को नहीं विकास पुरुष नरेंद्र मोदी को अपना वोट करेगी। भाजपा की मोदी सरकार ने बीते पांच वर्षों में देश के विकास के लिए कई काम किया है। शौचालय, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाएं घर घर तक पहुंची है ।बेरोजगारी दूर करने के लिए सहित विभिन्न क्षेत्रों में काफी काम किया है। कांग्रेस के कार्यकाल में 60 वर्षों में जितना काम नहीं हुआ है। उतना 5 वर्षों में भाजपा की सरकार ने करके दिखाया है। 2022 तक सभी के घरों को अपना आवास देने का प्रधानमंत्री का सपना है। यह इंदिरा आवास नहीं होगा, यह प्रधानमंत्री आवास होगा । यही राष्ट्रवाद है। आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था भारत की है। देश की सेना के शौर्य और वैज्ञानिकों के कमाल से देशवासियों का सीना चौड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दुश्मन देश से खून का बदला टाइम बाउंड पर प्रहार कर लिया ।देश की जनता देख रही है। देश में फिर से मजबूत मोदी सरकार बनना तय है। वहीं मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि देश की जनता राष्ट्रवाद के साथ है। पाक जैसे दुश्मनों का खैर मकदम करने वालों को जनता मतदान के दिन जवाब देगी।
नवीन जायसवाल ने कहा कि हर तरफ मोदी की लहर है। भाजपा फिर से बहुमत वाली सरकार देश में बनाएगी। वहीं रामकुमार पाहन ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब एवं किसानों के लिए काफी काम किया है ।काम के आधार पर जनता भाजपा को वोट देगी और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

This post has already been read 6786 times!

Sharing this

Related posts