सपारोम पंचायत के उप मुखिया प्रकाश तिग्गा की गोली मारकर हत्या

रांची। राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र की सपारोम पंचायत के उप मुखिया प्रकाश तिग्गा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में उन्हें रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे जमीन का विवाद हो सकता है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रकाश अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने नया सराय के पास उनपर फायरिंग की लेकिन इस हमले में वे बच गये और तेज गति से स्कूटी भगाने लगे। अपराधियों ने लगभग एक किलोमीटर तक प्रकाश का पीछा किया और खदेड़कर गोली मार दी। प्रकाश के पेट में तीन गोलियां लगी हैं। फायरिंग में कलाम अंसारी को भी दो गोलियां छूती हुई पार कर गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर कलाम अंसारी के घर पहुंचे। ग्रामीणों को अपनी तरफ आते देख अपराधी भाग गए। आनन-फानन में घायल प्रकाश को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही रांची के ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर सहित कई अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

This post has already been read 7563 times!

Sharing this

Related posts