चतरा और पलामू से राजद लड़ेगा चुनाव

रांची।  झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव मनोज कुमार ने कहा कि किसी भी हाल में पार्टी चतरा और पलामू लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। किसी भी परिस्थिति में ये दोनों सीट राजद नहीं छोड़ेगा । बुधवार को मनोज ने कहा कि राजद हमेशा से गठबंधन का पक्षधर रहा है। गठबंधन निभाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व राजद के तमाम नेता हमेशा चटानी एकता बनाये रखने का प्रयास करते रहे हैं। गठबंधन धर्म का निर्वहन करने में कई बार राजनीतिक त्याग भी किया है। राजद का हमेशा प्रयास रहा है कि भाजपा को शिकस्त देने के लिये महागठबंधन मजबूती के साथ चुनावी समर में जाएं और भाजपा को सत्ता से दूर करें। मनोज ने कहा कि चतरा और पलामू राजद का गढ़ माना जाता है। यहां से कई बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका आम जनता ने दिया है।
उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्र की जो राजनीतिक परिस्थितियां उस हिसाब से राजद के दोनों लोकसभा में स्वाभाविक दावा है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में वर्तमान में जो राजनीतिक परिस्थियां है इसमें आवश्यक है कि सीट गिनाने के लिए नहीं बल्कि जितने के लिए लड़ा जाय। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के तमाम नेताओं को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ एक – एक सीटों का आकलन कर ही कोई भी निर्णय लेना चाहिए, जिससे भाजपा को परास्त किया जा सके।

This post has already been read 7161 times!

Sharing this

Related posts