नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

रांची। लोहरदगा-गुमला सीमा पर पेशरार के घने जंगल में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में किसी माओवादी के पकड़े या मारे जाने की खबर नहीं है। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद माओवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से लोहरदगा-गुमला सीमा पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान जंगल में माओवादी रविंद्र गंझू के दस्ते के सक्रिय होने की खबर मिली थी। इसके बाद से जंगल और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान शनिवार सुबह सुरक्षाबलों को देखकर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। माओवादियों की फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद माओवादी दस्ता भाग निकला। सुरक्षाबलों ने जंगल से माओवादियों का सामान भी बरामद किया है। लोहरदगा एसपी प्रियदर्शी आलोक ने खबर की पुष्टि की है।

This post has already been read 6902 times!

Sharing this

Related posts