रांची। रांची के कांके थात्र में मिल्लत कॉलोनी के पास से एक युवक को पिस्टल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम वसीम अंसारी बताया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वसीम खुलेआम हथियार लहरा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे एक होटल से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तलाशी के क्रम में उसके पास से मेड इन इटली लिखा हुआ नाइन एमएम का एक पिस्टल बरामद किया गया।
कांके थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बुधवार रात पिस्टल के साथ गिरफ्तार युवक को गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
This post has already been read 6937 times!