अधूरे पड़े विकास कार्याें के लिए थोेड़े धैर्य की जरूरत: हरेकृष्ण

मेदिनीनगर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी व विधायक हरेकृष्णा सिंह ने दावा किया है कि अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किये गए हैं। इस संबंध में जो कार्य अधूरे हैं, उसके लिए थोड़े धैर्य की जरूरत है। मंगलवार को रेड़मा स्थित भाजपा कार्यालय में हरेकृष्णा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में भी कई सराहनीय कार्य किए हैं। मंडल डैम में विस्थापित होने वाले परिवारों के बारे में उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है। उन्होंने कहा कि जनजाति क्षेत्र में धर्म परिवर्तन रोकने के प्रयास जारी हैं। आदिवासी समुदाय जिम्मेदार नागरिक हैं। उनके इलाके में आजादी के बाद आज विकास देखा जा सकता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय समेत भाजपा के कई नेता रहे मौजूद थे।

This post has already been read 6071 times!

Sharing this

Related posts